(जाहिद शेख)
कुरई (साई)। रूखड़ रेंज के अंतर्गत ग्राम सुक्ला के रेंगा टोला व आसपास के क्षेत्रों में तेंदुए की हरकतों को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रेंगा टोला में एक किसान के गौशाला में घुसकर तेंदुए ने चार बकरियों का शिकार कर दिया। इसके पूर्व भी ग्राम काठी खमरिया के जंगल टोला निवासी मान सिंह की बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है। आये दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है इसका नुकसान ग्रामीणों को हो रहा है। स्थिति यह है कि गाँव के लोग अब जंगल की ओर नहीं जा रहे और दिन में सूने रास्ते से निकलने में खौफ खा रहे हैं।
लोगों का कहना है कि तेंदुआ किसी भी व्यक्ति पर हमला कर सकता है। इस घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गयी है। रूखड़ रेंज के डिप्टी रेंजर मानसिंह बनवाले का कहना है कि घटना स्थल पर अभी प्रमाणित साक्ष्य नहीं मिले हैं कि कौन सा हिंसक वन्यजीव है, फिर भी एतिहात बरती जा रही है।