(अपराध ब्यूरो)
सिवनी (साई)। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक बाईक पर सवार दो लोग नीचे गिरकर घायल हो गये। दुर्घटना के वक्त दोनों घायल शराब के नशे में धुत्त थे।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा निवासी श्याम सिंह (36) पिता दुलीचंद और सुरेश (40) पिता रामसिंह ने सोमवार की शाम को शराब का छककर सेवन किया। इसके बाद तेज रफ्तार में वे जब बाईक की सवारी गांठ रहे थे तभी बाईक अनियंत्रित हो जाने के कारण श्याम सिंह और सुरेश नीचे गिरकर घायल हो गये। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
3 thoughts on “बाईक से गिरकर घायल हुए नशेड़ी”