राशिफल, 31 अक्टूबर 2022

मेष

आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है। रोजमर्रा के काम समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। जिम्मेदारियां निभाने वाला दिन है। एक के बाद एक कोई न कोई काम चलता रहेगा। किसी से नया संबंध बन सकता है, जिससे आपको नई ऊर्जा महसूस होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आ सकता हैं लेकिन धीरे-धीरे वह सुलझ जायेगा। आपका साथी आपसे किसी चीज़ की अपेक्षा रखेगा, ऐसे में उनसे खुलकर बात करे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृष

अध्यापक आपसे प्रसन्न होंगे जिससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी। यदि आप भूगोल, इतिहास व चिकित्सा क्षेत्र के छात्र हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम सिद्ध होगा तथा कुछ नए ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मिथुन

यदि नौकरी करते हैं तो आप अपने करियर को लेकर विचारशील हो सकते हैं व किसी नयी नौकरी की खोज कर सकते हैं। मन अपने काम में कम लगेगा जिस कारण आपके सहकर्मी भी आपसे निराश हो सकते हैं। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है

कर्क

यदि आपका धन कई माह से कही अटका हुआ हैं या कोई आपके पैसे नही दे रहा हैं तो आज के दिन यह समस्या सुलझ जाएगी तथा रुका हुआ धन वापस आएगा। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।

सिंह

मानसिक रूप से आज का दिन उत्तम रहने की संभावना हैं। आप अपनी तार्किक क्षमता को नया विस्तार देने में लगाएंगे जो भविष्य में आपके काम भी आएगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है।

कन्या

आज का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए अनुकूल नही हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ बातो को लेकर झगड़ा हो सकता है। इसलिये कुछ भी बोलने से पहले अपने शब्दों को देखे। नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।

तुला

घर में पूजा-अनुष्ठान होने के संकेत हैं जिस कारण पारिवारिक माहौल धार्मिक बना रहेगा। परिवार के सदस्य आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है।

वृश्चिक

यदि आपकी किसी क्षेत्र में नयी नौकरी लगी हैं तो आज के दिन आपके लिए शुभ संकेत हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी का भरपूर साथ मिलेगा जिससे तरक्की होगी। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है। जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे।

धनु

यदि आप व्यापार करते हैं तो कुछ नए समझौते मिल सकते हैं लेकिन अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल जायेंगे। आपका बाज़ार में किसी के साथ बैर भाव भी हो सकता हैं जिससे नए शत्रु बनेंगे। इस दौरान अपनी वाणी में संयम बनाए रखे व व्यर्थ के झगड़ों में न पड़े। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।

मकर

घर की कोई बात बाहर कहने से बचे तथा अपने माता-पिता का विशेष ध्यान रखे। आपका कोई अपना घर की बात का फायदा उठाकर आप लोगो के बीच द्वेष पैदा करने की कोशिश करेगा। मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। परिवार व स्नेहीजनों के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुता में वृद्धि होगी।

कुंभ

सरकारी अधिकारी अपने लिए कुछ नया करने का विचार करेंगे लेकिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों से उनका किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता हैं। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

मीन

उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में कम लगेगा तथा वे अन्य चीज़ों की ओर आकर्षित होंगे। आपकी किसी सहपाठी के साथ नोकझोंक होने की भी संभावना हैं। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।

(साई फीचर्स)