राशिफल, बुधवार 02 नवंबर 2022

मेष

शादीशुदा लोग अपने लिए ठोस निर्णय लेंगे और इसमें उनके पार्टनर की भूमिका अहम रहेगी। आप दोनों मिलकर घर में नन्हा मेहमान लाने का निर्णय भी ले सकते है। विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों को अपने मित्र से अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

वृष

नौकरी करते हैं तो उसमे थोड़ा आराम मिलेगा और आप अपना ज्यादातर समय अपनी रुचि के कार्यों को दे पाएंगे। इस दौरान आपके मन में अपना कुछ नया करने का विचार भी आ सकता हैं जो भविष्य की दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।

मिथुन

विद्यार्थियों को आज के दिन संभल कर रहने की आवश्यकता है क्योंकि मित्र आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

कर्क

परिवार के लोगों को और अच्छे से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होगा और सभी के बीच आपसी प्रेम भी बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन शुभ रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।

सिंह

यदि आप कॉलेज में है और किसी चीज़ में मेहनत की है तो उसका क्रेडिट आपके मित्र लेने की कोशिश कर सकते है। ऐसे में पहले से ही इस बात को लेकर सावधान रहे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कन्या

मानसिक रूप से किसी बात की चिंता सताएगी। यदि आपके मन में कोई बात है और किसी से साँझा नही कर पा रहे है तो ऐसी स्थिति में तनाव और बढ़ जाएगा। इसलिये मन की बात को किसी अपने के साथ अवश्य साँझा करे। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

तुला

विवाहित लोगों की अपने जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेगी और दोनों कही आसपास घूमने जाने का भी प्लान करेंगे लेकिन उसमे कुछ अड़चने आ सकती है। यदि प्रेम संबंध में है तो आपको अपने पार्टनर के ऊपर शक होगा और आप उन पर नज़र बनाए रखेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।

वृश्चिक

दिन की शुरुआत में कुछ बातों को लेकर भाई या बहन से अनबन तो जरूर होगी लेकिन बाद में कुछ ऐसा घटित होगा जो रिश्तों को मजबूत बनाएगी। ऐसे में सभी के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग काम आएगा। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।

धनु

कारोबारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा और मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आप अपने व्यवसाय को लेकर कुछ ऐसे निर्णय ले सकते है जो भविष्य की दृष्टि से मंगलकारी रहेंगे। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

मकर

स्कूल में है तो किसी कारणवश माता-पिता आपसे नाराज़ हो सकते है और आपकी पढ़ाई को लेकर ठोस निर्णय भी लिया जा सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

कुंभ

आज का दिन पारिवारिक रिश्तो को मजबूती देने के लिए अनुकूल है। यदि किसी सदस्य के साथ रिश्तो में कड़वाहट चल रही है या रिश्ता अच्छा नही है तो उनसे बातचीत करे। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मीन

घर के किसी काम से थोड़े समय के लिए पढ़ाई बाधित रहेगी। यदि आप अभी कॉलेज में है तो आज अपने गुरुजनों के साथ अच्छे से पेश आये अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है।

(साई फीचर्स)