पेट साफ करना हो तो खाली पेट गर्म पानी में . . .

भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा इंसान पेट की बीमारी से परेशान है। लाख कोशिश करने के बाद भी लोग पेट की बीमारी का शिकार हो जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि आजकल के खानपान का सही न होना।

जानकारों के अनुसार पेट के संक्रमण के प्रमुख कारण अनियमित दिनचर्या और गलत खान पान हैं। मनुष्य के शरीर में आहार नली का हिस्सा है जो पेट से गुदा तक फैली होती है, क्षेत्र का अंतिम हिस्सा आँत में उस समय तक के लिये पचे हुए भोजन के अवशिष्ट पदार्थ जमा रहते हैं जब तक उसे मल के रूप में शरीर से निकाल नहीं दिया जाता। इसके अस्वस्थ्य होने का असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिये आँतों का स्वस्थ्य होना बहुत जरूरी है।

जानकार बताते है कि अगर हर 10 दिन में आँतों की सफाई कर लें तो शरीर की यह मशीन लगभग नयी होकर अपना काम फिर से सही रुप से करने लगती है। हम जो भी खाते हैं फल, सब्ज़ी, अन्न, पानी वह सब हमारा शरीर बन जाते हैं। हमारे अद्भुत पेट में उसका पाचन होकर वह शरीर की कोशिकाओं और अंगों का पोषण करते हुए नये शरीर का निर्माण करता है।

गर्म पानी में मिलायें ये 01 चीज : आँतों में जमी गंदगी को दूर करने के लिये सबसे पहले आपको नींबू और पानी पीना चाहिये। अगर आप ऐसा करते है तो आपको कभी भी पेट से जुड़ी परेशानियां नहीं होंगी। और सबसे बड़ी बात ये है कि आपको ये सुबह सोकर जागने के बाद पीना है।

ध्यान रहे कि नींबू पानी पीने के बाद में आपको कुछ भी नहीं खाना है। पानी को हल्का सा गुनगुना करने के बाद ही उसमें नींबू को मिलायें। अगर आप एक हफ्ते तक ऐसा करते है तो आपके पेट में जमा कचरा पूरी तरह से साफ हो जायेगा। साथ ही आपका खाना भी अच्छी तरह से पचेगा।

(इनका प्रयोग करने के पहले चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें)

(साई फीचर्स)