शुक्रवार, 03 मार्च 2023

मेष

जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज के उद्देश्य से प्रवास पर जा सकते हैं। व्यापार विस्तार की नई योजना बना सकते हैं।

वृष

आज नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितिया रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अपने अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रोफेशनल मामले में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

मिथुन

व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क

आज व्यवसाय को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। आय में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। शारीरिक व मानसिक रूप से थकान का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्च से बचने की आवश्यकता है।

सिंह

आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी।

कन्या

जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। पिता का आशीर्वाद लें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आर्थिक सहयोग मिल सकता है।ऑफिस के पेंडिंग पड़े काम को सुलझाने के लिए सहकर्मियों की मदद मिलेगी। सार्वजनिक स्थलों पर सावधानी बरतें।

तुला

व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आज मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना विवाद होने की संभावना रहेगी।

वृश्चिक

जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो लाभदायक रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा।

धनु

शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं। परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। कामकाज की अधिकता रहने से थकान का अनुभव कर सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें।कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी।

मकर

आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। तनाव से बचकर रहें। रुके हुए काम बनेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ घूमने की योजना बन सकती है।

कुंभ

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति पूर्व की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। नये कार्यों की शुरुआत जोश के साथ कर सकते हैं।

मीन

आज नवीन व्यावसायिक अनुबंध से सफलता के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफालता मिलेगी। संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। प्रोफेशनल मामले में काम पर नियंत्रण बनाए रखें।

(साई फीचर्स)