मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत झींगा पालन प्रशिक्षण सम्पन्न

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। उप संचालक मत्स्योद्योग के एल मरावी द्वारा जानकारी दी गई कि मध्यप्रदेश शासन मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग द्वारा झींगा पालन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनाअंतर्गत नवाचार के रूप में जिले में झींगा पालन प्रारंभ किया गया है।

योजना अंतर्गत संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा जिले के 11 हितग्राहियों को झींगा पालन की तकनीक का 03 दिवसीय प्रशिक्षण देते हुए योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक मत्स्योद्योग श्री मरावी एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री बंसोडकर द्वारा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए झीगा पालन के लिए ग्रामीण तालाबों की तैयारी व झींगा बीज संचयन की तकनीकी जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी डॉ निखिल सिंह द्वारा कृषि के साथ मत्स्य पालन / झींगा पालन की गतिविधि अपनाकर आय में वृद्धि करने तथा मछली / झींगा प्रसंसकरण की जानकारी से अवगत कराया गया।

इसी तरह मत्स्य वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डिण्डौरी डॉ सत्येन्द्र कुमार द्वारा गूगल मीट से झींगा मत्स्य बीज उत्पादन, नर्सरी मैनेजमेंट, तालाबों में झींगा मत्स्यबीज का संचय एवं बीमारी तथा मार्केटिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। के झींगा पालक कृषक बालाघाट श्री ईश्वरलाल उके द्वारा झींगा पालन में आने वाली कठिनाई एवं उनके निदान तथा झींगा आहार एवं झींगा आखेट से संबंधित जानकारी के साथ ही अपने अनुभव से प्रशिक्षणार्थी को अवगत कराया गया।