बुधवार 24 मई 2023

मेष

जाब के लिए अनुकूल समय है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज मन की शांति रहेगी। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। भाई का लोगों से विवाद हो सकता है, सावधानी बरतें। कल किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश ना करें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यापार में कुछ हानि हो सकती है।

वृष

धर्म सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। फ्लैट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पिता का आशीर्वाद लें। बैंकिंग व आईटी जाब में प्रोग्रेस है। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें. बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ प्यार से पेश आएं।

मिथुन

जाब में उन्नति होगी, स्थान परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको नौकरी में तरक्की के भी अवसर मिल सकते हैं। राजनीतिज्ञ को लाभ होगा। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।

कर्क

धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जाब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। परिवार में सुख, शांति और धार्मिक वातावरण बना रह सकता है। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आशा निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपके दिल और दिमाग में एक साथ एक से बढ़कर एक विचार दौड़ते रहेंगे।

सिंह

राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, इसके लिए अपने बिजनेस पार्टनर को धन्यवाद दें। राजनीति में सफलता मिलेगी। नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे। पिता का आशीर्वाद लें।आज आप निस्वार्थ भाव से कई काम कर सकते हैं।

कन्या

नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। पिता की ओर से फ्लैट व धन लाभ के योग बन रहे हैं। सेहत में आपकी पहले से सुधार होगा।थोड़ी सी मेहनत से आपको कुछ बड़ा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।

तुला

नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा। आज मन अशांत रहेगा। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। मानसिक कठिनाइयां बढ़ेगी। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। स्वास्थ्य को लेकर तनाव में रहेंगे।

वृश्चिक

आज व्यवसाय में बड़ा लाभ सम्भावित है। उदर विकार हो सकता है। यात्रा से लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में आ रही समस्याओं को लेकर आप अपने सीनियरो से बातचीत कर सकते हैं। खाद्य पदार्थों के प्रति आपका लगाव अधिक हो सकता है। नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी।

धनु

नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। परिवार में सभी की मनोकामनाएं पूरी करने में आप सफल रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जो आप की आय में बढ़ोतरी कराने में सहायता करेंगे। आपको दूसरों की मदद करने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर

राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज आपकी बौद्धिक क्षमता आपको अपनी कमियों से लड़ने में मदद करेगी। कारोबार में कठिनाइयां होंगी. बिजनेस में साझेदारी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज के दिन की शुरुआत तन और मन की ताजगी के अनुभव से होगी।

कुंभ

बड़े भाई का आशीर्वाद लें। आप घूमने के लिए भी जा सकते हैं या अपने दोस्त के घर आयोजित किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। बिजनेस में कोई भी डील फाइनल करने से पहले अच्छी तरह जांच लें। जोखिम के कामों से दूर रहें। एक छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है।

मीन

राजनीति में सफलता मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। बिजनेस कर रहे जातक धन के लेनदेन के प्रति सचेत रहें। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

(साई फीचर्स)