रानियां राजाओं को रिझाने के लिए करती थीं ये काम

आज के समय में महिलाओं के पास खुद को सुंदर रखने के लिए कितने सारे विकल्प हैं। ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक का सहारा लेते हुए महिलाएं खुद को आकर्षित बनाती हैं।

कई महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी के ज़रिए खुद को जवान रखती हैंलेकिन कभी आपके मन में यह सवाल उठा कि पुराने समय में रानियां खुद को कैसे सुंदर रखती थीं। आज हम आपको बताएंगे रानियों की खूबसूरती का राज। जैसा की आप जानते हैं पहले के समय में सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं।

कहा जाता है कि रानियां पहले के ज़माने में दूध और गुलाब जल मिलाकर नहाया करती थीं। इससे उनका शरीर कोमल रहता था। इसके साथ ही पहले के ज़माने में रानियां गधी के दूध में शहद और जैतून तेल मिलाकर नहाती थींजिससे उनकी त्वचा हमेशा जवान रहा करती थीं और चमकदार भी।

जहां आज के समय में लड़कियां जिम जाती हैं योग करती हैं वहीं पुराने समय में रानियां खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तलवार बाजी और व्यायाम करती थीं। बता दें कि इसी तरह मदिरा में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर उसका लेप लगाने से चेहरे की कोमलता बनी रहती है।

(साई फीचर्स)