आपने सुना होगा कि जानवरों को पिंजरे में रखा जाता है। साथ ही जब आप चिड़ियाघर ( Zoo ) घूमने गए होंगे तो आपने ये नाजरा देखा भी होगा। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि इंसान पिंजरे के अंदर रह रहे हो। लेकिन एक जगह ऐसी है जहां लोग सच में पिंजरों में रहते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ऐसा क्यों, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे आखिर वजह क्या है।
जिस देश में लोग पिंजरे में रहते हैं उस देश का नाम है हांगकांग ( Hong Kong )। यहां के लोग पिंजरे में रहते हैं। दरअसल, इन पिंजरों में वो लोग रहते हैं जो महंगे घर खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में इन लोगों के पास रहने के लिए एक ही विकल्प बचता है और वो है ये पिंजरे। लेकिन ये पिंजरे भी इन लोगों को आसानी से नहीं मिलते, इसके लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक पिंजरे की कीमत लगभग 11 हजार रुपये होती है। इन पिंजरों को खंडहर बन चुके मकानों में रख दिया जाता है जिसके बाद यहां लोग रहते हैं।
इन पिंजरों के अंदर एक-एक अपार्टमेंट में 100-100 लोग रहते हैं। साथ ही एक अपार्टमेंट ( apartment ) में महज 2 ही टॉयलेट ( Toilet ) होते हैं। ऐसे में लोगों को पैसे देने के बाद भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोग यहां सोने के लिए गद्दे नहीं बिछाते बल्कि बांस की चटाई का इस्तेमाल करते हैं। इन लोगों के लिए यहां दिन काटना काफी मुश्किल भरा होता है, लेकिन कोई और विकल्प न होने के चलते मजबूरी में यही रास्ता नजर आता है।
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.