नई दिल्ली। आज के समय में महिलाओं के पास खुद को सुंदर रखने के लिए कितने सारे विकल्प हैं। ब्यूटी पार्लर और कॉस्मेटिक का सहारा लेते हुए महिलाएं खुद को आकर्षित बनाती हैं।
कई महिलाएं प्लास्टिक सर्जरी के ज़रिए खुद को जवान रखती हैं, लेकिन कभी आपके मन में यह सवाल उठा कि पुराने समय में रानियां खुद को कैसे सुंदर रखती थीं। आज हम आपको बताएंगे रानियों की खूबसूरती का राज। जैसा की आप जानते हैं पहले के समय में सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं।
कहा जाता है कि रानियां पहले के ज़माने में दूध और गुलाब जल मिलाकर नहाया करती थीं। इससे उनका शरीर कोमल रहता था। इसके साथ ही पहले के ज़माने में रानियां गधी के दूध में शहद और जैतून तेल मिलाकर नहाती थीं, जिससे उनकी त्वचा हमेशा जवान रहा करती थीं और चमकदार भी।
जहां आज के समय में लड़कियां जिम जाती हैं योग करती हैं वहीं पुराने समय में रानियां खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए तलवार बाजी और व्यायाम करती थीं। बता दें कि इसी तरह मदिरा में अंडे का सफेद हिस्सा मिलाकर उसका लेप लगाने से चेहरे की कोमलता बनी रहती है।
(साई फीचर्स)

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.