व्हेल मछली के पेट से निकलती है ये कीमती चीज

 

 

 

 

व्हेल मछली दुनिया के विशाल जीवों में से एक है। व्हेल मछली के बारे में आमतौर पर लोग कई बातें जानते हैं जैसे- व्हेल का वजन काफी ज्यादा होता है, ये बड़े-बड़े पानी के जहाजों को पलट देती है जैसी कई बातें जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हेल के पेट में से एक चीज ऐसी भी निकलती है जिसकी कीमत करोड़ों में है। चलिए आपको बताते हैं उस चीज के बारे में।

दरअसल, व्हेल मछली की आंतों में मोम जैसा तरल पदार्थ होता है, जब व्हेल उल्टी करती है तो ये पदार्थ शरीर से बाहर आता है। ये पदार्थ सुगंधित होता है और इसका इस्तेमाल महंगा इत्र, स्प्रे, सुगंधित तेल जैसी कई चीजें बनाने में होता है। साथ ही इसकी दवाइयां भी बनाई जाती है। ये कई तरीकों से फायदेमंद होता है। वहीं बात इसकी कीमत की करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये तक है।

इस पदार्थ की इतनी कीमत होने की वजह से इसकी तस्करी के मामले भी बढ़ जाते हैं। हाल ही में कुछ तस्कर व्हेल की उल्टी से बना 11 किलो का पत्थर लेकर उसे बेचने के लिए मुंबई से सटे ठाणे लाए। हालांकि, क्राइम ब्रांच को इसकी खबर लगते ही उन्होंने तस्करों को पकड़ लिया।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.