माघ पूर्णिमा पर स्नान ध्यान, पूजन के साथ कथा श्रवण का है अपना अलग महत्व
आप देख, सुन और पढ़ रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज के धर्म प्रभाग में विभिन्न जानकारियों के संबंद्ध में . . .
12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है और इस दिन महाकुम्भ में नहाने का विशेष महत्व होगा। माघ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में तपस्या की दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गंगा, यमुना, नर्मदा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है।
अगर आप जगत को रोशन करने वाले भगवान भास्कर, भगवान विष्णु जी एवं भगवान श्री कृष्ण जी की अराधना करते हैं और अगर आप विष्णु जी एवं भगवान कृष्ण जी के भक्त हैं तो कमेंट बाक्स में जय सूर्य देवा, जय विष्णु देवा, जय श्री कृष्ण, हरिओम तत सत, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः लिखना न भूलिए।
माघ पूर्णिमा की पौराणिक कथा के अनुसार, एक नगर में धनेश्वर नाम के एक ब्राम्हण रहता था। उसकी पत्नी का नाम रूपवती था जो कि बहुत ही पतिव्रता और सर्वगुण संपन्न थी। लेकिन, उन्हें कोई संतान नहीं थी। इसलिए वो दोनों बहुत चिंतित रहते थे। एक बार उस नगर में एक महात्मा आए। उन्होंने उस नगर के सभी घरों से दान लिया लेकिन, धनेश्वर की पत्नी जब भी उन्हें दान देने जाती, तो वो उसे लेने से मना कर देते थे।
इस आलेख को वीडियो को साई न्यूज चेनल में देखने के लिए क्लिक कीजिए . . .
https://www.youtube.com/watch?v=TazzxhpIoqQ
एक दिन धनेश्वर महात्मा के पास गया और उसने पूछा की हे महात्मन! आप नगर के सभी लोगों से दान लेते हैं, लेकिन मेरे घर से नहीं लेते हैं। हमसे अगर कोई भूल हुई हो तो हम ब्राम्हण दंपत्ति आपसे क्षमा याचना करते हैं।
इस पर महात्मा ने कहा नहीं विप्र! तुम तो हमेशा आदर-सत्कार करने वाले ब्राम्हण हो! तुमसे भूल तो कभी भी नहीं हो सकती है। महात्मा की बात सुनकर, धनेश्वर हाथ जोड़कर बोला- हे मुनिवर! फिर आखिर क्या कारण है? कृपया हमें उससे अवगत कराएं। इसपर महात्मा बोले- हे विप्र! तुम्हारे कोई संतान नहीं है। जो दंपति निसंतान हो उसके हाथ से भिक्षा कैसा ग्रहण कर सकता हूं। तुम्हारे द्वारा दिया गया दान लेने के कारण मेरा पतन हो जायेगा! बस यही कारण है, कि मैं तुम्हारे घर से दान स्वीकार नहीं करता।
महात्मा के ऐसे बोल सुनकर, धनेश्वर उनके चरणों में गिर पड़ा, और विनती करते हुए बोला- हे महात्मन! संतान ना होना ही तो हम पति-पत्नी के जीवन की सबसे बड़ी निराशा है। यदि संतान प्राप्ति का कोई उपाय हो, तो बताने की कृपा करें मुनिवर! ब्राम्हण का दुख देखकर महात्मा बोले- हे विप्र! तुम्हारे इस कष्ट का एक आसान तरीका है। तुम्हें 16 दिनों तक श्रद्धापूर्वक काली माता की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करना होगा तो उनकी कृपा से अवश्य तुम्हें संतान की प्राप्ति होगी! इतना सुनकर धनेश्वर बहुत खुश हुआ। उसने महात्मा का आभार प्रकट किया और घर आकर पत्नी को सारी बात बताई। इसके बाद धनेश्वर मां काली की उपासना के लिए वन चला गया।
ब्राम्हण ने पूरे 16 दिन तक काली माता की पूजा की और उपवास रखा। उसकी भक्ति देखकर और विनती सुनकर काली माता ब्राम्हण के सपने में आई और बोली- हे धनेश्वर! तू निराश मत हो! मैं तुझे संतान के रूप में संतान की प्राप्ति का वरदान देती हूं! लेकिन 16 साल की अल्पायु में ही उसकी मृत्यु हो जाएगी। काली माता ने कहा- यदि तुम पति-पत्नी विधिपूर्वक 32 पूर्णिमा का व्रत करोगे, तो तुम्हारी संतान दीर्घायु हो जायेगी। प्रातःकाल जब तुम उठोगे, तो तुम्हें यहां आम का एक वृक्ष दिखाई देगा। उस पेड़ से एक फल तोड़ना, और ले जाकर अपनी पत्नी को खिला देना। शिव जी की कृपा से तुम्हारी पत्नी गर्भवती हो जाएगी। इतना कहकर माता अंतर्ध्यान हो गईं।
प्रातःकाल जब धनेश्वर उठा, तो उसे आम का वृक्ष दिखा, जिस पर बहुत ही सुंदर फल लगे थे। वो काली मां के कहे अनुसार फल तोड़ने के लिए वृक्ष पर चढ़ने लगा। उसने कई बार प्रयास किया लेकिन फिर भी फल तोड़ने में असफल रहा। तभी उसनेगणेश भगवान का ध्यान किया, और गणपति की कृपा से इस बार वो वृक्ष पर चढ़ गया और उसने फल तोड़ लिया। धनेश्वर ने अपनी पत्नी को वो फल दिया, जिसे खाकर वो कुछ समय बाद गर्भवती हो गई।
दंपत्ति काली मां के निर्देश के अनुसार हर पूर्णिमा पर दीप जलाते रहे। कुछ दिन बाद भगवान शिव की कृपा हुई, और ब्राम्हण की पत्नी ने एक सुंदर बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवीदास रखा। जब पुत्र 16 वर्ष का होने को हुआ, तो माता-पिता को चिंता होने लगी कि इस वर्ष उसकी मृत्यु न हो जाए। इसपर उन्होंने देवीदास के मामा को बुलाया, और कहा- तुम देवीदास को विद्या अध्ययन के लिए काशी ले जाओ, और एक वर्ष बाद वापस आना। दंपत्ति पूरी आस्था के साथ पूर्णिमासी का व्रत कर पुत्र के दीर्घायु होने की कामना करते रहे।
काशी प्रस्थान के दौरान मामा भांजे एक गांव से गुजर रहे थे। वहां एक कन्या का विवाह हो रहा था, विवाह होने से पूर्व ही उसका वर अंधा हो गया। तभी वर के पिता ने देवीदास को देखा, और मामा से कहा- तुम अपना भांजा कुछ समय के लिए हमारे पास दे दो। विवाह संपन्न हो जाए, उसके बाद ले जाना। ये सुनकर मामा ने कहा- यदि मेरा भांजा ये विवाह करेगा, तो कन्यादान में मिले धन आदि पर हमारा अधिकार होगा। वर के पिता ने मामा की बात स्वीकार कर ली और देवीदास के साथ कन्या का विवाह संपन्न करा दिया।
इसके बाद देवीदास पत्नी के साथ भोजन करने बैठा, लेकिन उसने उस थाल को हाथ नहीं लगाया। ये देखकर पत्नी बोली- स्वामी! आप भोजन क्यों नहीं कर रहे हैं? आपके चेहरे पर ये उदासी कैसी? तब देवीदास ने सारी बात बताई। यह सुनकर कन्या बोली- स्वामी मैंने अग्नि को साक्षी मानकर आपके साथ फेरे लिए हैं, अब मैं आपके अलावा किसी और को अपना पति स्वीकार नहीं करूंगी। पत्नी की बात सुनकर देवीदास ने कहा- ऐसा मत कहो! मैं अल्पायु हूं! कुछ ही दिन में 16 वर्ष की आयु होते ही मेरी मृत्यु हो जाएगी। इसपर उसकी पत्नी ने कहा कि स्वामी जो भी मेरे भाग्य में लिखा होगा, वो उसे स्वीकार है।
देवीदास ने उसे समझाने की बहुत कोशिश करी लेकिन, जब वो नहीं मानी, तो देवीदास ने उसे एक अंगूठी दी, और कहा- मैं काशी जा रहा हूं। लेकिन तुम मेरा हाल जानने के लिए एक पुष्प वाटिका तैयार करो! उसमें भांति-भांति के पुष्प लगाओ, और और उन्हें जल से सींचती रहो! यदि वाटिका हरी भरी रहे, पुष्प खिले रहें, तो समझना कि मैं जीवित हूं! और जब ये वाटिका सूख जाए, तो मान लेना कि मेरी मृत्यु हो चुकी है। इतना कहकर देवीदास काशी चला गया।
अगले दिन सुबह जब कन्या ने दूसरे वर को देखा, तो बोली- ये मेरा पति नहीं है! मेरा पति काशी पढ़ने गया है। यदि इसके साथ मेरा विवाह हुआ है, तो बताए कि रात्रि में मेरे और इसके बीच क्या बातें हुई थी, और इसने मुझे क्या दिया था? ये सुनकर वर बोला मुझे कुछ नहीं पता, और पिता-पुत्र वहां से वापस चले गए।
उधर एक दिन प्रातःकाल एक सर्प देवीदास को डसने के लिए आया, लेकिन उसके माता पिता द्वारा किए जाने वाले पूर्णिमा व्रत के प्रभाव के कारण वो उसे डस नहीं पाया। इसके बाद काल स्वयं वहां आए और उसके शरीर से प्राण निकलने लगे। देवीदास बेहोश होकर गिर पड़ा। तभी वहां माता पार्वती और शिव जी आए। देवीदास को बेहोश देखकर देवी पार्वती बोलीं- हे स्वामी! देवीदास की माता ने 32 पूर्णिमा का व्रत रखा था! उसके फलस्वरूप कृपया आप इसे जीवनदान दें! माता पार्वती की बात सुनकर भगवान शिव ने देवीदास को पुनः जीवित कर दिया।
इधर देवीदास की पत्नी ने देखा कि पुष्प वाटिका में एक भी पुष्प नहीं रहा। वो जान गई की उसके पति की मृत्यु हो चुकी है, और रोने लगी। तभी उसने देखा कि वाटिका फिर से हरी-भरी हो गई है। ये देखकर वो बहुत प्रसन्न हुई। उसे पता चल गया कि देवीदास को प्राणदान मिल चुका है। जैसे ही देवीदास 16 वर्ष का हुआ, मामा भांजा काशी से वापस चल पड़े। रास्ते में जब वो कन्या के घर गए, तो उसने देवीदास को पहचान लिया और प्रसन्न हुई। धनेश्वर और उसकी पत्नी भी पुत्र को जीवित पाकर हर्ष से भर गए।
इस तरह की और भी कथाएं प्रचलन में हैं,
एक अन्य कथा के अनुसार पुण्य सलिला माता नर्मदा नदी के तट पर शुभव्रत नामक विद्वान ब्राम्हण रहता था, लेकिन वह काफी लालची था। उसका लक्ष्य किसी भी तरह धन कमाना था और ऐसा करते-करते ये समय से पूर्व ही वृद्ध दिखने लगा और कई बीमारियों की चपेट में आ गए। इस बीच उनके मन में आया कि उन्होंने पूरा जीवन तो धन कमाने में बीता दिया, अब जीवन का उद्धार कैसे होगा। इसी क्रम में उन्हें माघ माह में स्नान का महत्व बताने वाला एक श्लोक याद आया। इसके बाद स्नान का संकल्प लेकर ब्राम्हण नर्मदा नदी में स्थान करने लगे। करीब 9 दिनों तक स्नान के बाद उनकी तबियत और भी ज्यादा खराब हो गई और इसी दौरान मृत्यु का समय भी आ गया। वे सोच रहे थे कि जीवन में कोई सत्कार्य न करने के कारण उन्हें नरक जाना पड़ेगा, लेकिन माघ मास में स्नान के कारण उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई।
जानकारों का मानना है कि 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है और इस दिन महाकुम्भ में नहाने का विशेष महत्व होगा। माघ पूर्णिमा को हिंदू धर्म में तपस्या की दृष्टि से विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन गंगा, यमुना, नर्मदा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। तो, चलिए जानते हैं इन दिन का आध्यात्मिक महत्व…
स्कंद पुराण, पद्म पुराण और महाभारत में माघ मास की महिमा का उल्लेख मिलता है। शास्त्रों में कहा गया है कि माघ मास में गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन विशेष रूप से प्रयागराज, वाराणसी, हरिद्वार और अन्य तीर्थस्थलों पर स्नान करने की परंपरा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन देवता स्वयं पृथ्वी पर आकर पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस दिन स्नान करने वाले व्यक्ति को देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। यह माना जाता है कि स्वयं भगवान विष्णु माघ मास में त्रिवेणी संगम (प्रयागराज) में निवास करते हैं, इसलिए यहाँ स्नान का विशेष महत्व है। राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गंगा को पृथ्वी पर अवतरित कराया था। इसलिए, माघ मास में स्नान से पितरों को भी तृप्ति मिलती है। इस दिन अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़, कम्बल आदि का दान करने से अनेक गुना फल मिलता है। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध करने की परंपरा भी माघ पूर्णिमा पर की जाती है। प्रयागराज में संगम तट पर जो साधु-संत कल्पवास में रहते हैं, वो इस दिन अपना कल्पवास समाप्त करते हैं। कल्पवास में श्रद्धालु एक माह तक तपस्या, साधना और व्रत रखते हैं। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर माघ मेले का आयोजन होता है और हजारों श्रद्धालु कल्पवास करते हैं।
इस दिन का आध्यात्मिक महत्व जानिए,
माघ पूर्णिमा पर स्नान केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का एक दिव्य माध्यम है। इस दिन गंगा, यमुना और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में शांति, सुख और आध्यात्मिक उन्नति होती है। माघ मास को तपस्या और ध्यान के लिए उत्तम समय माना जाता है। ऋषि-मुनि इस महीने में विशेष साधनाएँ करते हैं। पूर्णिमा तिथि चंद्रमा की ऊर्जा से भरपूर होती है, जिससे मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति होती है। माघ पूर्णिमा के समय चंद्रमा अपनी पूरी चमक लिए होता है, जिससे पृथ्वी पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह दिन सौर और चंद्र ऊर्जा के अद्भुत संतुलन का प्रतीक होता है, जिससे ध्यान और साधना करना अधिक प्रभावी होता है। हरि ओम,
अगर आप भगवान विष्णु जी एवं भगवान श्री कृष्ण जी की अराधना करते हैं और अगर आप विष्णु जी एवं भगवान कृष्ण जी के भक्त हैं तो कमेंट बाक्स में जय विष्णु देवा, जय श्री कृष्ण, हरिओम तत सत, ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः लिखना न भूलिए।
यहां बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन आदि सिर्फ मान्यता और जानकारियों पर आधारित हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी मान्यता या जानकारी की समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा पुष्टि नहीं की जाती है। यहां दी गई जानकारी में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों, दंत कथाओं, किंव दंतियों आदि से संग्रहित की गई हैं। आपसे अनुरोध है कि इस वीडियो या आलेख को अंतिम सत्य अथवा दावा ना मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया पूरी तरह से अंधविश्वास के खिलाफ है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
अगर आपको समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में खबरें आदि पसंद आ रही हो तो आप इसे लाईक, शेयर व सब्सक्राईब अवश्य करें। हम नई जानकारी लेकर फिर हाजिर होंगे तब तक के लिए इजाजत दीजिए, जय हिंद, . . .
(साई फीचर्स)

लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। दैनिक हिन्द गजट के संपादक हैं, एवं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के लिए लेखन का कार्य करते हैं . . .
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.