सोमवार 05 अगस्त 2024

मेष

मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगीपरन्तु किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।  परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता बढ़ सकती है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगेपरन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

वृष

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।  माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। लेखनादि कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के योग हैं।

मिथुन

आत्मविश्वास भरपूर रहेगापरन्तु मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।  मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी के परिवर्तन में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संचित धन का व्यय हो सकता है। अनावश्‍यक तनाव से बचें। भाइयों का सहयोग रहेगा।

कर्क

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।  बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मीठे खानपान में रुचि रहेगी। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह

पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा।  नौकरी और कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। अनावश्यक विवाद से बचकर रहें।

कन्या

मन शान्त रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा।  परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिल सकते है। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला

नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है।  आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। किसी नए कारोबार के लिए योजना सफल रहेगी।

वृश्चिक

माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी।  पिता का सानिध्य मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। लाभ होगा।

धनु

आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगापरन्तु परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्च बढ़ेंगे।

मकर

आत्मविश्वास में लवरेज रहेंगेपरन्तु क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें।  किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ

मन परेशान रहेगा। क्रोध से बचें।  माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगापरन्तु स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विवाद से बचकर रहें।

मीन

शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  कारोबार का दायरा बढ़ेगा। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार में मतभेद से बचें। किसी मित्र से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में की स्थिति प्रतिकूल हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

(साई फीचर्स)

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.