हिमाद्री सिंह भाजपा में शामिल हुईं, कांग्रेस को बड़ा झटका

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। लोकसभा चुनाव के पहले दल बदलने के क्रम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शहडोल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हिमाद्री सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने हिमाद्री सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

हिमाद्री सिंह ने 2016 में शहडोल में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था। वे कांग्रेस की प्रत्याशी थी, लेकिन चुनाव हार गई थी। लेकिन बदलते समीकरण के बीच हिमाद्री सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की मौजूदगी में हिमाद्री सिंह ने भाजपा की सदस्यता ली।

बड़ी बात ये है कि हिमाद्री सिंह के पति नरेंद्र मरावी वर्तमान में मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष हैं। नरेंद्र मरावी भी भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। आपको बता दें कि हिमाद्री का नाम प्रदेश चुनाव समिति ने शहडोल के पैनल में शामिल किया है। लेकिन अब माना जा रहा है कि हिमाद्री सिंह शहडोल से भाजपा की प्रत्याशी हो सकती हैं।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.