प्रज्ञा ने दर्ज की जबर्दस्त जीत

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बंपर वोटों से जीत गई हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया।

भोपाल से कांग्रेस ने जब दिग्विजय सिंह को उतारा था, तभी से यह चर्चा शुरू हो गई थी कि बीजेपी ब्रैंड हिंदुत्व की छवि वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को चुनाव में उतार सकती है। बता दें कि भोपाल को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाता है लेकिन बार दिग्विजय सिंह और साध्वी प्रज्ञा सिंह के बीच मुकाबले ने इस लड़ाई को काफी रोचक और तगड़ा बना दिया था। यही वजह है कि चुनाव शुरू होने के साथ ही यह सीट चर्चा में आ गई थी और पूरे चुनाव के दौरान यह सीट चर्चा में रही।

लोकसभा चुनाव 2019 में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को कुल 8,66,482 और दिग्विजय सिंह को 5,01,660 वोट मिले। प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट पर 60 पर्सेंट से भी ज्यादा वोट मिले हैं। बीएसपी कैंडिडेट माधो सिंह अहिरवार को 11,277 और नोटा को कुल 5,430 वोट मिले हैं।

मोदी- राहुल गांधी ने नहीं किया प्रचार : भोपाल में इस बार ना तो पीएम नरेंद्र मोदी ने और ना ही कांग्रेस अध्य क्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार किया। दिग्विरजय सिंह और साध्वीे के बीच इस चुनावी जंग के परिणाम पर अब पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दिग्विजय सिंह ने भोपाल के विकास पर जोर दिया उधर, साध्वीक ने भी बाद के दिनों में भोपाल को बेहतर बनाने का आपना खाका पेश किया।

छाया रहा हिंदुत्व का मुद्दा : विकास के मुद्दे से इतर पूरे प्रचार के दौरान हिंदुत्वस का मुद्दा छाया रहा। प्रज्ञा ठाकुर ने इस चुनाव धर्म युद्ध करार दिया और कहा कि उन्हेंु बाबरी मस्जिद को गिराने में सहयोग करने पर गर्व है। वहीं दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान कई मंदिरों का दौरा किया और कंप्यूुटर बाबा के नेतृत्वं में सैकड़ों साधुओं ने हठ योग किया। इसके जरिए दिग्विजय ने प्रज्ञा ठाकुर के हिंदुत्वव के दांव को कुंद करने की कोशिश की।

samachar

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 में किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.