लखनादौन छोड़कर शेष में भाजपा आगे

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। मण्डला और बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा में हुए ईवीएम से मतदान की गणना सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज में हुई। सुबह आठ बजे से आरंभ हुए मतगणना की शुरुआत के चंद समय बाद ही स्थिति भाजपा के पक्ष में नजर आने लगी।

दोनों लोकसभा क्षेत्र के काँग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों में जिले की लखनादौन व सिवनी विधानसभा में काफी रोचक मुकाबला दिखा। हालांकि सिवनी विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी ने काँग्रेस से लीड प्राप्त की, जबकि अंतिम राउंड तक के गणना में भी लखनादौन विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी से काँग्रेस के हारे हुए प्रत्याशी लीड पर ही नजर आये।

मण्डला लोकसभा के लिये जिले के लखनादौन व केवलारी विधान सभा के मतदाताओं ने वोट किया था। बालाघाट के लिये सिवनी व बरघाट विधान सभा के मतदाताओं ने मतदान किया था। बालाघाट लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.ढाल सिंह बिसेन शुरुआती समय में सिवनी विधानसभा में काँग्रेस प्रत्याशी मधु भगत से पिछड़ते नजर आये।

पहले राउंड में भाजपा के ढाल सिंह को सिवनी विधान सभ में 1861 मत मिले, जबकि काँग्रेस के भगत को 3276 मत प्राप्त हुए थे। काँग्रेस के पक्ष में बढ़त की स्थिति पाँचवें राउंड तक बनी रही। इसके बाद भाजपा के सिंह ने बढ़त बनायी और उस पर अंतिम समय तक कायम रहे।

वहीं, बरघाट विधान सभा में भाजपा के ढाल सिंह ने आरंभ से ही बढ़त बनायी रखी। बरघाट विधान सभा में काँग्रेस के अर्जुन सिंह काकोड़िया विधायक हैं। मण्डला लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते को केवलारी विधान सभा में आरंभ से ही बढ़त मिली और अंत समय तक यह बढ़त कायम रही। केवलारी से भाजपा के विधायक राकेश पाल सिंह हैं।

लखनादौन विधान सभा में काँग्रेस के कमल सिंह मरावी ने बढ़त बनायी और अंतिम राउंड की गणना तक उनका बढ़त बनी रही। लखनादौन विधान सभा में भाजपा के श्री कुलस्ते को 92833 व काँग्रेस के श्री मरावी को 93939 मत प्राप्त हुए। लखनादौन विधान सभा से काँग्रेस के योगेंद्र सिंह विधायक हैं।

samachar

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.