दस्तक अभियान : कलेक्टर होंगे सम्मानित

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। दस्तक अभियान और गिरदावरी के बाद संबल योजना के भौतिक सत्यापन में सिवनी जिले ने पूरे प्रदेश में परचम लहरा दिया है।

दस्तक अभियान के तहत जिला अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा सामाजिक संगठनों के लोगों के द्वारा रक्तदान करने की होड़ के बाद सिवनी ने प्रदेश में एक अनूठी मिसाल पेश की थी, इसके परिणाम स्वरूप सिवनी जिला दस्तक अभियान में प्रदेश में अव्वल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर प्रवीण सिंह को दस्तक अभियान में सिवनी के प्रथम आने पर प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। उक्त अभियान के तहत जिले में 1356 कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनको रक्त चढ़ाने सहित अन्य जरुरी इंतजाम किये गये थे। इसमें प्रशासनिक मुखिया प्रवीण सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग और अन्य सरकारी महकमों का सहयोग सराहनीय रहा था।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.