भागवत कथा में हुई गोवर्धन पूजा
(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। महाकालेश्वर सिवनी में आयोजित भागवत कथा के पंचम दिवस, कथा व्यास ओम शंकर महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की विविध बाल लीलाओं का जीवंत व्याख्यान किया।
महाराज ने भगवान कृष्ण की माखन चोरी की कथा के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही पूतना राक्षसी जो भगवान श्रीकृष्ण को मारने आयी थी, उसे देखकर श्रीकृष्ण ने अपनी क्यों बंद की, इस विषय पर संतों द्वारा दिये गये विविध मत की भी महाराजश्री ने व्याख्या की। नंदबाबा का गोकुल छोड़कर वृंदावन जाना एवं वृंदावन की अनुपम छटा श्रीकृष्ण के हृदय को बहुत भायी।
इसी प्रसंग में एक ब्रज रसिक भजन ..लागै वृंदावन नीकोय.. सुनकर उपस्थित श्रोता भक्त भावविभोर हो गये। तत्पश्चात गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग गिरिराज को लगाये गये। सुंदर गिरिराज की झाँकी सजायी गयी जिसकी सभी भक्तों ने पूजन एवं परिक्रमा लगायी। गिरिराज पूजन उपरांत भजनों का आनंद लेते हुए भक्तों ने गिरिराज के सम्मुख खूब ठुमके लगाये जिससे संपूर्ण महाकालेश्वर परिसर कृष्णमय हो गया।
बताया गया है कि इस कार्यक्रम में सुबह शिवलिंग रूद्री का सामूहिक पूजन अभिषेक सुबह आठ से 11 बजे तक होता है एवं दोपहर तीन बजे से छः बजे तक संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा वृंदावन से आये ओम शंकर के द्वारा प्रवाहित की जाती है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.