सोमवंशी बने कलेक्टर उमरिया

 

——————

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सिवनी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप पर पदस्थ रहे स्वरोचिष सोमवंशी को उमरिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 04 अधिकारियों की नवीन पद स्थापना की है। इसके तहत अमर पाल सिंह कलेक्टर उमरिया और छोटे सिंह कलेक्टर भिण्ड को उप सचिव मंत्रालय बनाया गया है। इनके स्थान पर डॉ.विजय कुमार जे. संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को कलेक्टर भिण्ड पदस्थ किया गया है। शासन ने स्वरोचिष सोमवंशी प्रोजेक्ट डायरेक्टर स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (स्वान) मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम को कलेक्टर उमरिया पदस्थ किया गया है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.