लू चलने की आशंकाएं र्हुइं बलवती
(महेश रावलानी)
सिवनी (साई)। वातावरण से नमी कम होते ही अब पारे ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ना आरंभ कर दिया है। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस तो रात में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले में गर्मी के तेवर धीरे – धीरे तीखे होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मौसम के मिजाज अभी और गर्म होने की संभावना है। चार पाँच दिनों बाद जिले में लू जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है।
सूत्रों ने बताया कि इसके साथ ही राजस्थान और गुजरात में भी तपिश बढ़ने लगी है। आसमान साफ और मौसम शुष्क बना रहने से अब धूप में तल्खी बढ़ने लगी है। पिछले दिनों आंधी – पानी के कारण दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई थी। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था।
इसके बाद महज चार दिन में अधिकतम तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा पहुँचा है। मौसम विभाग के सूत्रों ने आगे बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। आसमान साफ और मौसम शुष्क बना हुआ है।
सूत्रों की मानें तो इसके साथ ही राजस्थान, गुजरात की तरफ से गर्म हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही हैं। इससे तापमान बढ़ना आरंभ हो गया है। यह सिलसिला अभी जारी रहने की संभावना है। चार दिन बाद शहर में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। सूत्रों ने इस बात के संकेत भी दिये कि आने वाले समय में पारे में और अधिक उछाल आने की संभावनाएं हैं।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.