इंडिया मोस्‍ट वांटेड का पोस्‍टर रिलीज

 

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड (India’s Most Wanted) का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म का यह पोस्टर अपने सोशल हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं बहुत गर्व के साथ ‘India’s Most Wanted’ का पोस्टर आपके सामने पेश कर रहा हूं। सत्य घटना पर आधारित यह एक अकल्पनीय कहानी है। कल टीजर आएगा।

आपको बता दें कि अर्जुन की इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है। इससे पहले राजकुमार गुप्ता नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्में बना चुके हैं। इंडियाज मोस्ट वॉन्टेडको 24 मई 2019 को रिलीज किया जाएगा।

पोस्टर में अर्जुन का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है।  अर्जुन कपूर के लुक पर सेलेब्स ने भी कमेंट लिए हैं। वरुण धवन ने लिखा, “आंखें।” वहीं मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी बनाया है। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- फेस नहीं दिख रहा बेस्ट! संजय कपूर-फराह खान को मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर आजकल अपनी फिल्मों और ऐक्टिंग से ज्यादा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ कथित अफेयर को लेकर जमकर सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही अर्जुन और मलाइका शादी कर सकते हैं, वैसे शादी की खबरों का खंडन हो चुका है। अर्जुन के वर्कआउट की बात करें तो बता दें कि इस फिल्म के बाद  अर्जुन आजकल अगली फिल्म पानीपतकी शूटिंग खत्म करने में व्यस्त हैं। पानीपत में अर्जुन की जोड़ी कृति सेनन के साथ जमेगी। फिल्म में बेहद अहम रोल में संजय दत्त नजर आएंगे। संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए अपने लुक पर बहुत काम किया है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.