(अपराध ब्यूरो)
सिवनी (साई)। अपने घर में फांसी के फंदे पर एक अधेड़ झूल गया जिसे समय रहते उसके परिजनों के द्वारा देख लिया गया जिसके बाद उसे फंदे से नीचे उतारा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरई थाना के ग्राम लामाज्योति निवासी सावन सिंह (55) पिता राम प्रसाद शिववेदी ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर फांसी लगा ली। इसके तत्काल बाद समय रहते उनके परिजनों की नजर उन पर पड़ गयी जिसके बाद परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे से नीचे उतारा और जिला चिकित्सालय ले जाकर दाखिल करवा दिया। इस समाचार के लिखे जाने तक सावन सिंह बेहोशी की अवस्था में हैं।
6 thoughts on “फांसी के फंदे पर झूला अधेड़, गंभीर”