बर्थडे से पहले पति निक के साथ प्रियंका ने किया एंज्‍वाय

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बारे में कुछ न कुछ बातें सामने आती रहती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका के लाखों लोग दीवाने हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी कई देशों में है। प्रियंका का जन्मदिन भी आने वाला है। उनका बर्थडे 18 जुलाई को होता है।

बर्थडे से पहले प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं। प्रियंका जोनस बदर्स का सॉन्ग सकर गा रही थीं। इस दौरान प्रियंका और निक दोनों ही काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में निक जोनस ब्लैक कलर की ड्रेस में दिख रहे हैं तो वहीं, प्रियंका ने भी काफी खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट और ब्लैक कलर ही चेक ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस में प्रियंका काफी ब्यूटीफुल दिखाई दे रही हैं। गाने के दौरान प्रियंका पति निक जोनस के बालों से भी खेलती दिख रही हैं।

आपको बता दें कि प्रियंका कुछ दिन पहले पति निक जोनास के साथ छुट्टियां एंजॉय करती दिखाई दी थीं। निक ने एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसे कि सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया।

इस वीडियो में प्रियंका के साथ निक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे थे। यह नजारा सन सेट का था, जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा था। निक और प्रियंका के फैन्स ने इस पर काफी कमेंट भी किए थे।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.