प्रियंका चोपड़ा को बर्थडे पर मिला सरप्राइज

 

 

 

 

देखकर चौंक गईं देसी गर्ल

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का आज बर्थडे है। प्रियंका के इस स्पेशल डे पर सभी सेलेब्स ने उन्हें विश किया है और इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका को सरप्राइज मिलता है। इस वीडियो में प्रियंका को उनके बर्थडे पर सरप्राइज मिलता है, जिसे देख वो चौंक जाती हैं। प्रियंका का ये वीडियो उनके फैन क्लब ने शेयर किया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में प्रियंका किसी से बात कर रही होती हैं, लेकिन फिर तभी कुछ लोग केक लेकर और बर्थडे सॉन्ग गाते हुए आते हैं। प्रियंका ये सब देखकर चौंक जाती हैं। प्रियंका के फैन्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका को बर्थडे पर प्यारा मैसेज दिया है।

वैसे बता दें कि प्रियंका का ये बर्थडे बहुत खास है क्योंकि शादी के बाद ये उनका पहला बर्थडे है।

खबर है कि परिणीति चोपड़ा और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा प्रियंका के बर्थडे के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि परिणीति ने बहन के बर्थडे के लिए अपनी फिल्म जबरिया जोड़ीके प्रमोशन को स्किप कर दिया है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.