(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा मंगलवार 23 जुलाई को बरघाट विकास खण्ड के ग्राम जेवनारा स्थित मत्स्य बीज उत्पादन ईकाई का अवलोकन किया गया।
इसमें कलेक्टर श्री सिंह द्वारा 9.5 हेक्टयर में निर्मित मत्स्य बीज उत्पादन की तीन ईकाईयों में उत्पादित मत्स्य बीजों की विविधता, गुणवत्ता एवं उत्पादन प्रक्रिया का अवलोकन कर मत्स्य विभाग की सराहना की गयी। संपूर्ण प्रदेश में अपनी मत्स्य बीजों की गुणवत्ता एवं संख्या के कारण प्रसिद्ध सिवनी जिले की जेवनारा उत्पादन ईकाई में विगत वर्ष 22 करोड़ मत्स्य बीजों का उत्पादन किया गया।
इसमें प्रमुख रूप से कतला, रहू तथा मिरगल जैसे मत्स्य बीज शामिल है। इस वर्ष विभाग द्वारा 25 करोड़ मत्स्य बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित कर बीज उत्पादन का कार्य किया जा रहा है जिसमें अब तक 08 करोड़ बीजों का उत्पादन किया जा चुका है।कलेक्टर श्री सिंह ने अपने निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा संचालित मछुवारों के प्रषिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर सभी से भेंट करते हुए उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने आये मछुआरों से अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा ट्रेनर्स से मत्स्य उत्पादन से संबंधित सभी शंकाओं का समाधान प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर उप संचालक मत्स्योद्योग किशोर मरावी, मत्स्य निरीक्षक वी.के. मेश्राम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.