इंडिगो की उड़ान टेकऑफ नहीं हो सकी

 

 

 

 

रन-वे से वापस लौटा विमान

(ब्यूरो कार्यालय)

भोपाल (साई)। इंडिगो की भोपाल से मुंबई जा रही इवनिंग उड़ान में टेकऑफ के समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई। विमान को रन-वे एंड से वापस टैक्सी वे तक लाया गया। बताया जाता है कि टेकऑफ के समय अचानक ब्रेक लगने से यात्रियों ने विमान के अंदर झटका महसूस किया, इससे यात्री सहम गए।

उड़ान संख्या 6ई- 983 सोमवार रात को करीब 8 बजे मुंबई के लिए टेकऑफ हो रही थी। रन-वे एंड पर पहुंचते ही यात्रियों को झटका महसूस हुआ, उसी समय पायलट ने विमान रोक दिया और विमान का रुख टैक्सी वे की तरफ किया। अचानक झटका लगने से कुछ यात्रियों को घबराहट होने लगी।

एक दर्जन से अधिक यात्रियों ने केबिन क्रू स्टाफ से विमान से उतरने की अनुमति मांगी। स्टाफ यात्रियों को नीचे उतारने के पक्ष में नहीं था। इसी बात को लेकर बहस भी हुई। बाद में कुछ यात्रियों को नीचे उतरने की अनुमति दे दी गई। बाकी यात्री विमान के अंदर ही बैठे रहे।

खराबी ठीक होने के बाद टेकऑफ हुआ

विमान की खराबी देर रात को सुधार ली गई। रात करीब 10.30 बजे विमान करीब 150 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए टेकआफ हुआ। बताया जाता है कि विमान के अगले व्हील बेस में कोई खराबी थी जो सुधार ली गई। इंडिगों के एयरपोर्ट मैनेजर एकता श्रीवास्तव के अनुसार विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसे सुधारने के बाद विमान को टेकऑफ कराया गया।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.