(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। जिला काँग्रेस अध्यक्ष राज कुमार खुराना की अध्यक्षता में काँग्रेस सदस्यता अभियान की बैंठक संपन्न हुई।
बैठक में बरघाट विधान सभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया एवं केवलारी के पूर्व विधायक ठा.रजनीश सिंह, सिवनी के विधायक प्रत्याशी रहे मोहन सिंह चंदेल, विमुक्त घुम्मकड़ जनजाति काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवी सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष इमरान पटेल, जिला झुग्गी झोपड़ी काँग्रेस प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश मानाठाकुर, युवक काँग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद पंजवानी उपस्थित रहे।