(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। वैसे तो मंगल ग्रह को क्रूर ग्रहों की फेहरिस्त में रखा गया है। इसके अलावा मंगल को ग्रहों के सेनापति की उपाधि दी गयी है। मंगल ग्रह 09 अगस्त को कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश कर गये हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मंगल उग्रता, युद्ध, प्रभाव, सक्ति और उर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की कुण्डली में मंगल खराब व अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर यदि मंगल शुभ स्थिति में हो तो किस्मत चमका देता है।
मेष राशि : इस राशि के जातकों का पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपसी संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नयी योजना बनेगी। घर परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से थोड़ी अनबन हो सकती है। मनोबल में वृद्धि होगी।
वृष राशि : इस राशि के जातकों का अच्छा बर्ताव आपके आसपास के लोगों को खुश रखेगा। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा बेहतर होगी। जरूरत से ज्यादा काम करने से बचें और खुद को पर्याप्त समय और आराम दें। आप परिश्रम से उम्मीद से अधिक धन कमा पायेंगे। इस समय आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो आपके जीवन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में अच्छे और फायदेमंद बदलाव आयेंगे।
कर्क राशि : परिवार के माँगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य संपन्न होंगे। दिन अनुकूल है, स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें।
सिंह राशि : अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिये दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है। रुके निर्माण कार्यों में गती आयेगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
तुला राशि : आने वाला समय आपके लिये आनंद दायक रहेगा। आप अपने जीवन में बड़ी सफलताएं अर्जित करते हुए आगे बढ़ेंगे। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का बड़ा फैसला न करें तो, समझ कर आगे बढ़ने से आपको लाभ होगा। आपके सभी कार्य संपन्न होंगे।
वृश्चिक राशि : दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे। निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.