(ब्यूरो कार्यालय)
घंसौर (साई)। आदिवासी बाहुल्य घंसौर मुख्यालय में उप कोषालय खोलने की आवश्यकता महसूस की जा रही हैं। लखनादौन उप कोषालय में बिल जमा करने में विभिन्न सरकारी विभागों में पदस्थ कर्मचारियों को आये दिन आना – जाना पड़ता है। इससे कर्मचारियों का कीमती वक्त खराब होता है। कर्मचारियों सहित आमजनों ने घंसौर में उप कोषालय खोलने की माँग की है।