डेट नाइट पर गए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

 

एक्ट्रेस के ड्रेस की कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

(ब्‍यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)। इंडिया में फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद प्रियंका चोपड़ा आजकल निक जोनस संग कैलीफोर्निया में क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। रविवार को प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में शामिल हुई थीं।

इस दौरान प्रियंका ने पिंक गाउन तो निक ने ब्लैक सूट कैरी किया था। दोनों रेड कार्पेट पर काफी रोमांटिक होते भी दिखाई दिए थे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा, पति निक जोनस संग डेट नाइट पर जाती स्पॉट की गईं। 

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान वर्साचे प्रिंट शर्ट ड्रेस, पंप्स और ब्लैक कोट कैरी किया। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका की ये ड्रेस 97,379 हजार की थी। कैलीफोर्निया में दोनों को प्लश रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया। 

वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के हाथ अभी कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जिन पर वे काम करने का सोच रही हैं। राजकुमार राव संग प्रियंका की फिल्म द व्हाइट टाइगरइस साल के अंत तक रिलीज होगी। वहीं, निक जोनस अगले महीने होने वाले जोनस ब्रदर्सकॉन्सर्ट की तैयारियों में व्यस्त हैं। 

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.