अखिल भारतीय हॉकी स्पर्धा 14 मार्च से

 

(खेल ब्यूरो)

सिवनी (साई)। जिला हॉकी संघ सिवनी के तत्वावधान में पाँचवी मेजर ध्यानचंद स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 14 से 21 मार्च तक आयोजित की जायेगी।

जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष डी.एल. गौर एवं सचिव सुहेल पाशा के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार हॉकी इंडिया नई दिल्ली एवं हॉकी मध्य प्रदेश के द्वारा प्रतियोगिता की अनुमति प्राप्त हो गयी है। प्रतियोगिता मंे विगत वर्षाे की भांति देश की प्रसिद्ध टीमों के भाग लेने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की गत विजेता हॉकी भोपाल एवं उप विजेता आईसीएफ चैन्नई के साथ सीआईएसएफ चण्डीगढ़, एएससी बंग्लुरू, सोनीपत हरियाणा, केनरा बैंक बैंगलोर, पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली, बीआरसी दानापुर, ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर, हॉकी करनाल पंजाब, एससीआर सिकन्दराबाद, स्पोटर््स हॉस्टल सुन्दरगढ़ उड़ीसा की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

इसके साथ ही साथ कोर ऑफ सिग्नल जालंधर, स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, सुरजीत हॉकी अकादमी पंजाब, सेन्ट्रल सेक्रेटिएट नई दिल्ली, नॉर्दन रेलवे नई दिल्ली, एनसीआर झांसी से पत्राचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। प्रतियोगिता को लेकर न केवल खिलाड़ियों मंे बल्कि आयोजकों एवं सिवनी की हॉकी प्रेमी जनता मंे भारी उत्साह परिलक्षित हो रहा है। हॉकी सिवनी के द्वारा सभी खेल प्रेमी नागरिकों, वरिष्ठ खिलाड़ियों सभी सहयोगियों एवं दर्शकों से सहयोग एवं प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की गयी है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.