एक बार फिर दिन भर चलीं सर्द हवाएं

 

मंगलवार और गुरूवार को बूंदाबांदी के आसार

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख एक बार फिर बदलने लगा है। दो दिन तक कुछ राहत देने के बाद शनिवार को दिन में सर्द हवाओं का सुर्खा एक बार फिर चला। रात गहराते ही एक बार फिर हाड़ गलाने वाली सर्दी से लोग दो चार हुए।

मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि रविवार की शाम से एक बाद फिर बादलों की आवाजाही बढ़ सकती है। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत पर काफी ऊँचाई (5.8 किलो मीटर) पर एक पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। इसके अतिरिक्त एक और पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को उत्तर भारत पहुँचेगा। इस वजह से हवाओं के रुख में परिवर्तन होने लगा है।

सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बनी हुई है। उत्तरी हवा के कारण लोग सुबह और रात में ठिठुर रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर हटने के बाद शनिवार को लगातार दूसरे दिन तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। इससे पूरे दिन ठण्ड बनी रही।

सुबह लोग जब सैर के लिये निकले तो गलन वाली सर्दी थी। दोपहर के समय भी तेज हवा चलने से सर्दी महसूस हुई। मौसम के करवट लेने से उप नगरीय और शहर के बाहरी इलाकों में ठण्ड का असर अपेक्षाकृत ज्यादा रहा। शहर के मध्य क्षेत्र के अपेक्षाकृत उप नगरीय क्षेत्रों का तापमान लगभग डेढ़ से दो डिग्री तक कम रहा। ठण्ड ने सुबह और देर रात को कंपकंपाया।

सूत्रों ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश में 03 से 06 फरवरी के बीच बारिश की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक यह बारिश मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में हो सकती है। इस कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है। सिवनी में 04 एवं 06 फरवरी को बूंदाबांदी की उम्मीद सूत्रों ने जतायी है।

फिर आयेगा घना कोहरा : पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने से कोहरा नहीं आ रहा था लेकिन, मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों तक एक बार फिर बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। यह कोहरा उत्तर भारत से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश की तरफ रह सकता है। सिवनी में भी इसका असर दिख सकता है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.