जानें नया टाइम टेबल
(ब्यूरो कार्यालय)
जबलपुर (साई)। मुख्य रेलवे स्टेशन और मदन महल रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली तीन ट्रेनों की स्पीड रेलवे प्रशासन ने बढ़ा दी है। इसके तहत दो ट्रेने शुक्रवार से और एक 12 मार्च से अपनी नई गति के अनुसार ट्रैक पर दौड़ेगी। ट्रेनों की स्पीड बढऩे के साथ ही रेलवे प्रशासन ने उक्त ट्रेनों की समय सारणी में थी आंशिक परिवर्तन किया है।
जानकारी के अनुसार मदन महल स्टेशन से शुरू होने वाली गाड़ी संख्या 15206 मदन महल लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस रात 8.10 बजे मदन महल से रवाना होती थी, लेकिन अब यह ट्रेन 08.30 बजे रवाना होगी। नई समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन 9.20 बजे सिहोरा, 10 बजे कटनी, 10.30 बजे झुकेही, 11.03 बजे मैहर, 11.18 बजे उचेहरा, 11.40 बजे सतना, रात 12.10 बजे जैतवारा और रात 12.22 बजे मझगवां पहुंचेगी। ओहन से लखनऊ के बीच समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं रहेगा।
मुख्य रेलवे स्टेशन से शुरू होने वाली गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर अजमेर दयोदय एक्स्प्रेस रात 8.30 बजे रवाना होती थी, लेकिन अब यह शुक्रवार से ट्रेन रात नौ बजे रवाना होगी। रात 9.30 बजे सिहोरा, 10.20 बजे कटनी मुडवारा, 11.40 बजे दमोह, 12.40 बजे सागर, 01.43 बजे बीना मालखेड़ी, 2.43 बजे मुंगावली, 3.20 बजे अशोक नगर, 4.10 बजे गुना और 4.45 बजे रूठियाई पहुंचेगी। छबड़ा से अजमेर के बीच यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार दौड़ेगी।
वहीं 20827 जबलपुर संतरागाची हमसफर एक्सप्रेस 12 मार्च से रात 8.55 बजे की जगह 09.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11.25 बजे कटनी साऊथ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। शहडोल से संतरागाची के बीच यह पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार दौड़ेगी।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.