किन्नरों को करें न ये चीजें कभी दान

 

हिन्दू धर्म में दान का बहुत ही महत्व बताया गया है। ऐसा कहा गया है सभी को यथा शक्ति दान करना चाहिए।लेकिन धर्म ग्रंथों में दान से संबंधित कई नियम कायदे भी बताए गए है जिनका की हमें दान करते वक़्त ध्यान रखना चाहिए अन्यथा दान का सम्पूर्ण फल नहीं मिलता है और कभी कभी उसका विपरीत असर होता है। ऐसे ही कुछ नियम किन्नरों को दान से सम्बंधित है।

हिन्दू धर्म में किन्नरों को दान करने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि किन्नरों की दुआओं में बहुत शक्ति होती है और इनकी दुआओं से व्यक्ति बुरे वक्त से बच सकता है। किन्नरों को दान में धन के साथ ही कई प्रकार की चीजें दी जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान किन्नरों को नहीं करना चाहिए। जो लोग इन वर्जित चीजों का दान किन्नरों को देते हैं, उनके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

पहली चीज है पुराने कपड़े – अक्सर लोग पुराने कपड़ों का दान किसी गरीब को करते हैं, इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। इस संबंध में ध्यान रखे कि पुराने कपड़ों का दान भूलकर भी किसी किन्नर को न करें। ये अपशकुन माना जाता हैं। किन्नरों को हमेशा नए कपड़ों का दान करना चाहिए।

दूसरी चीज है झाड़ू – झाड़ू घर से गरीबी रूप गंदगी को बाहर निकालती है। इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता हैं। झाड़ू का दान किसी मंदिर में कर सकते हैं, लेकिन किसी किन्नर को इसका दान करना अशुभ माना गया हैं। ऐसा करने पर घर में पैसा नहीं टिकता हैं।

तीसरी चीज है तेल – तेल का दान शनि के लिए किया जाता हैं। यदि आप चाहे तो किसी गरीब व्यक्ति को भी तेल का दान कर सकते हैं, लेकिन किन्नर को तेल का दान करने से बचे। ऐसा करने पर घर में गरीबी का आगमन हो सकता हैं।

चौथी चीज है स्टील के बर्तन – किन्नरों को स्टील के बर्तन भी दान में नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख शान्ति समाप्त हो जाती हैं। यदि आप बर्तन ही दान देना चाहे तो एल्युमिनियम, ताम्बा या पीतल के बरतन दे सकते हैं।

पांचवी चीज है प्लास्टिक – किन्नरों को प्लास्टिक की वस्तुओं का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे घर की तरक्की रूक जाती हैं।

(साई फीचर्स)

 

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.