सीरियल रामायण के दोबारा शुरू होते ही ट्रोल होने लगीं सोनाक्षी

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में लोग जब घर पर हैं तो उनके लिए सरकार ने एक बार फिर मशहूर सीरियल रामायण को आज से शुरू करने का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि इधर रामायण शुरू हुआ और उधर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी हैं।

दरअसल, मामला यह है कि शो कौन बनेगा करोड़पतिसीजन 11 के एक एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा रामायण से जुड़े एक सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया।

अमिताभ ने सोनाक्षी से सवाल किया था रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?’ इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब लक्ष्मणदिया। इस वजह से सोनाक्षी को उस समय भी ट्रोल किया गया था।

अब जब सीरियल रामायण को फिर शुरू किया गया है तो लोगों ने सोनाक्षी को एक बार फिर ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यूजर सोनाक्षी को रामायण देखने की सलाह दे रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण दिखाया जा रहा है। अच्छे से देख लें।दूसरे यूजर ने लिखा, ‘टीवी पर रामायण एक बार फिर प्रसारण होने जा रहा है। सोनाक्षीजी, जिन्हें यह जानकारी नहीं थी हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे, वह रामायण देखना ना भूले।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.