नमस्कार, आप सुन रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में सोमवार 21 सितंबर 2020 का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन, अब आप रीना सिंह से समाचार सुनिए.
—–
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के अनुसूचित क्षेत्रों में निवास कर रहे अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति 15 अगस्त 2020 तक उन्हें दिए गए समस्त अवैध ऋणों से मुक्त हो जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में अरजिस्ट्रीकृत साहूकारों द्वारा किसी भी व्यक्ति को दिया गया ऋण वसूला नहीं जा सकेगा तथा रजिस्ट्रीकृत साहूकारों द्वारा अधिक ब्याज पर दिया गया ऋण भी मान्य नहीं होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा आज मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति ऋण विमुक्ति विधेयक तथा मध्यप्रदेश साहूकार संशोधन विधेयक 2020 पारित कर दिए गए।
—–
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आज से स्कूल खुल गए। हालांकि अभी 9वीं से 12वीं तक के स्कूल ही खुले हैं। स्कूलों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन किया गया। छात्र और स्टॉफ मास्क पहने नजर आए। हालांकि अभी कक्षा-9वीं से 12वीं तक के शासकीय एवं निजी स्कूल आंशिक रूप से खुलें हैं। नियमित रूप से क्लासेस नहीं लगेंगी। परंतु शिक्षक नियमित रूप से स्कूलों में उपलब्ध रहेंगे।
विद्यार्थी किसी विषय पर शिक्षक से मार्गदर्शन लेने के लिये अपने अभिभावकों की अनुमति से पूर्ण रूप से ऐहतियात बरतते हुए स्कूल में आ सकते हैं। विद्यार्थी और शिक्षक के बीच परस्पर संवाद छोटे-छोटे समूह में पर्याप्त समय के अंतराल से करना होगा। कोविड संक्रमण से बचाव के लिये स्कूलों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का सख्ती से पालन करना होगा।
—–
प्रदेश में कई जिलों में लोग तेज धूप और उमस से परेशान हैं। बीते दो दिन से बारिश नहीं हुई। ऐसे में तेज धूप से और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन से तेज धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह सिस्टम गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा। इसके असर से प्रदेश में तीन-चार दिन तक अच्छी बरसात होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के अलावा अरब सागर से भी नमी मिल रही है। ऐसे में दिन में तापमान बढ़ने पर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात हो रही है। सोमवार रात तक भोपाल, सागर, होशंगाबाद, बैतूल और छिंदवाड़ा में झमाझम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में बैतूल, धार, देवास, अनुपपूर, शहडोल, उमरिया और जबलपुर में गरज चमक के साथ भारी बारिश की हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिलेगी और ठंडक बनी रहेगी। वहीं प्रदेश के 4 संभागों मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। साथ ही सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, भोपाल, होशगाबाद, इंदौर और उज्जैन संभाग में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की भी संभावना जाहिर की है।
—–
इंदौर में शहर एक बार फिर से अस्पताल की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीते एक सप्ताह में इंदौर से अस्पताल की बड़ी लापरवाही की तीसरी घटना है। प्राइवेट अस्पताल में एक शव को चूहे ने कुतर दिया है। इससे पहले एक अस्पताल में शव स्ट्रेचर पर रखे-रखे कंकाल बन गया था। जिसके बाद प्रबंधन की खूब किरकिरी हुई थी।
अब इंदौर के यूनिक अस्पताल में विनय नगर के जैन कॉलोनी निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। अस्पताल में बुजुर्ग के शव को चूहे ने कुतर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। इसके बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रियल इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। लेकिन इस लापरवाही को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच एडीएम अजय देव शर्मा करेंगे।
—–
सागर जिले के बीना में कृषि उपज मंडी में मिल क्वालिटी का गेहूं 1200 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। उपज का उचित मूल्य न मिलने पर सोमवार दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने बीना के सर्वाेदय चौराहे पर गेहूं की ट्रॉली खाली करने के बाद विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार बताकर जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम की स्थिति बनने पर थाना प्रभारी कमल निगवाल ने आमजन की परेशानी का हवाला देकर प्रदर्शन बंद कराया। इस दौरान किसान बंटी ठाकुर ने कहा कि मंडी में किसान खुलेआम लुट रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठा रही है।
—–
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 450 से ज्यादा अफसरों ने हड़ताल शुरू कर दी है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के साथ तहसीलदार पटवारी और आरआई भी आज से हड़ताल पर चले गए हैं। छिंदवाड़ा में एसडीएम के मुंह पर कालिख पोतने के मामले पर संघ ने काम बंद कर दिया है। कोविड-19 की सेवाओं को छोड़कर बाकी सरकारी काम अब नहीं होंगे। प्रदेश में सरकारी सेवाएं ठप हो गई हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मांग की है कि सरकार अफसरों को 3-1 की गार्ड सुविधा मुहैया कराए। मजिस्ट्रेट पावर वाले अफसरों को बत्ती की सुविधा दी जाए।
—–
प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले सहित शहर में अब बाजार रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। केवल मेडिकल, रेस्तरां, भोजनालय, राशन एवं खान-पान की दुकानों को रात 10.30 बजे खोलने की छूट रहेगी। यहीं नहीं रात 10.30 से सुबह छह बजे तक केवल मेडिकल इमरजेंसी और अत्यावश्क कार्य के लिए ही जिले में लोग घरों से बाहर निकल सकेंगे। रविवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं।
—–
राजधानी के पास खजूरीकला गांव के किसान मिश्रीलाल राजपूत खेत में लगी गाजरघास के अचानक सफाचट होने से हतप्रभ रह गए। पता चला कि उनकी मदद मैक्सिन बीटल कर रहा है। वर्तमान में जैविक पद्घति से खेती कर रहे राजपूत यह बीटल खरपतवार नष्ट करने के लिए 10 साल पहले लाए थे। तब वे खेत में रासायनिक खाद का इस्तेमाल करते थे।
—–
समाचारों के बीच में हम आपको यह जानकारी भी दे दें कि मौसम के अपडेट जाने के लिए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के चेनल पर रोजाना अपलोड होने वाले वीडियो जरूर देखें। मौसम से संबंधित अपडेट मूलतः किसानों, निर्माण कार्य करवाने वालों आदि के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा अब तक मौसम के जो पूर्वानुमान जारी किए गए हैं, वे 95 से 99 फीसदी तक सही साबित हुए हैं।
—–
नवरात्र 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं। शारदीय नवरात्रि माता दुर्गा की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ मानी जाती हैं। इस वर्ष माता का आगमन घोड़े पर होगा, जबकि विदाई भैंसे पर होगी। वहीं कोरोना महामारी के दौरान भी भक्त सीमित संख्या में माता का दरबार सजाकर आराधना कर सकेंगे।
नवरात्र पर्व अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में विराजमान रहेंगे। नवरात्र के प्रथम दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि में हर दिन माता के विभिन्ना स्वरूप की पूजा आराधना की जाती है। माता के अलग-अलग स्वरूप की कृपा से भक्तों के अलग-अलग मनोरथ पूर्ण होते हैं। माता की कृपा से भक्त सुख, शक्ति , धन, धान्य, वैभव व ऐश्वर्य से सम्पन्न होते हैं।
—–
कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 55 लाख के करीब पहुंचती दिख रही है। वर्तमान में यह आंकड़ा 54 लाख 91 हजार 410 पहुंच गया है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की तादाद से लगभग 33 लाख 88 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक सक्रिय मरीजों की तादाद 10 लाख 07 हजार 161 एवं रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 43 लाख 95 हजार 537 है, एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 87 हजार 933 है। अब तक देश में कुल 06 करोड़ 43 लाख 92 हजार 594 लोगों का कोविड परीक्षण कराया जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की तादाद का आंकड़ा 01 लाख को पार कर गया है। यहां कुल संक्रमित मरीजों की तादाद से लगभग 59 हजार 74 से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में आंकड़ा 01 लाख 05 हजार 644 पहुंच गया है, जिसमें एक्टिव मरीजों की तादाद 22 हजार 300, रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 81 हजार 374 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 1 हजार 970 है। प्रदेश में अब तक 18 लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है।
प्रदेश में जिन जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीजों की तादाद एक हजार से ज्यादा है उनमें वर्तमान में इंदौर में 19 हजार 518 कुल मरीजों में से एक्टिव मरीजों की तादाद 04 हजार 55 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 499 है, भोपाल में 14 हजार 874 कुल मरीज, एक्टिव मरीजों की तादाद 1 हजार 791, जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 358, ग्वालियर में 09 हजार 133 कुल मरीजों में एक्टिव मरीजों की तादाद 02 हजार 20 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 103, जबलपुर में कुल 07 हजार 636 में से एक्टिव मरीजों की संख्या 01 हजार 224 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 124, खरगौन में कुल मरीजों की संख्या 2 हजार 839 एवं सक्रिय मरीजों की तादाद 550 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 35, उज्जैन में 02 हजार 565 कुल में से एक्टिव मरीजों की तादाद 504 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 87, मुरैना में कुल मरीजों की संख्या 02 हजार 428 एक्टिव मरीजों की तादाद 193 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 19, सागर में कुल मरीजों की संख्या 01 हजार 977 में से एक्टिव मरीज 674 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 80, शिवपुरी में कुल 01 हजार 880 में से एक्टिव केसेज 423 एवं 18 लोग काल कलवित हुए हैं। धार में कुल एक हजार 792 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 598 एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 25, नीचम में एक हजार 788 मरीजों में से एक्टिव की तादाद 443 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 29, नरसिंहपुर में कुल एक हजार 754 मरीजों में से एक्टिव मरीजों की तादाद 357 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 08, रतलाम में कुल 01 हजार 734 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 354 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 34, बड़वानी में कुल 01 हजार 624 मरीजों में से एक्टिव मरीज 267 एवं जिनका निधन हुआ उनकी तादाद 18, बैतूल में कुल एक हजार 490 में से सक्रिय की तादाद 498 एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 36, विदिशा में कुल 01 हजार 448 मरीजों में से 285 एक्टिव मरीज और जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 27, रीवा में कुल 1 हजार 443 मरीजों में से एक्टिव मरीज 493 व जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 20, शहडोल में कुल 01 हजार 397 मरीजों में से एक्टिव मरीज 531 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 14, दमोह में कुल 01 हजार 366 मरीजों में एक्टिव मरीजों की संख्या 526 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 24, मंदसौर में एक हजार 352 कुल में से एक्टिव मरीजों की तादाद 229 एवं 14 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है। खण्डवा में कुल एक हजार 314 मरीजों में 244 एक्टिव मरीज एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 29, सीहोर में एक हजार 301 में से सक्रिय की संख्या 388 एवं 24 लोग कालकलवित हुए हैं। सीहोर में कुल 01 हजार 301 मरीजों में से एक्टिव की तादाद 388 व 24 लोगों ने दम तोडा है। होशंगाबाद में कुल 01 हजार 174 में से सक्रिय 380 व 24 लोगों ने दम तोड़ा है। सतना में कुल मरीजों की तादाद 01 हजार 160 में से एक्टिव मरीजों की संख्या 255 व 24 लोगों का निधन हुआ है। झाबुआ में कुल 01 हजार 133 मरीजों में से सक्रिय मरीज 227 व कुल 11 लोग काल कलवित हुए हैं, देवास में कुल 01 हजार 126 में से 181 एक्टिव व जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 19, दतिया में कुल 01 हजार 112 में से एक्टिव की तादाद 234 एवं कुल 15 लोगों का निधन हुआ है, रायसेन में कुल 01 हजार 76 में से सक्रिय की संख्या 216 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 22 एवं छतरपुर में कुल 01 हजार 35 में से एक्टिव केसेज 198 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 23 है।
—–
आप सुन रहे थे रीना सिंह से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में सोमवार 21 सितंबर का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन। मंगलवार 22 सितंबर को एक बार फिर हम आडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे, अगर आपको यह आडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। फिलहाल इजाजत लेते हैं, नमस्कार।
(साई फीचर्स)
———

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.