नमस्कार, आप सुन रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में ब्रहस्पतिवार 24 सितंबर 2020 का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन, अब आप रीना सिंह से समाचार सुनिए.
—–
मध्यप्रदेश हाइकोर्ट ने राज्य के निजी स्कूलों को छात्रों-अभिभावकों से कोरोना काल व लॉकडाउन के पूर्व नियत की गई ट्यूशन फीस के अलावा अन्य मद में फीस वसूली पर लगाई गई रोक को बरकरार रखा है। जस्टिस संजय यादव व जस्टिस बीके श्रीवास्तव की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि महामारी के इस दौर में सभी पक्षों को कुछ न कुछ समझौता करना आवश्यक है। यदि सभी पक्ष अगली सुनवाई तक कोई ऐसा प्रस्ताव नहीं दे पाते हैं तो कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को नियत की गई।
—–
मास्क नहीं पहनने का बयान देने के एक दिन बाद ही मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बैकफुट पर आ गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने अपने बयान पर खेद प्रकट किया और आगे से मास्क पहनने की बात कही है। नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा- मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर कहा- मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूँ। मैं स्वयं भी मास्क पहनूंगा। समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
मास्क पहनने के बारे में मेरे बयान से कानून की अवहेलना महसूस हुई है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती मानते हुए खेद प्रकट करता हूँ। मैं स्वयं भी मास्क पहनूंगा। समाज से भी अपील करूंगा कि सभी मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
—–
मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। शहर में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी है, जिसके बाद लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। दूसरी ओर बारिश के बाद धान की फसल एक बार फिर संजीवनी मिल गई है। बता दें कि जिले के अलग-अलग स्थानों पर लगातार दो दिन से बारिश से हो रही है।
किसानों का कहना है कि बारिश धान के लिए फायदेमंद है, रबी फसल की बोअनी की तैयारी में लगे किसानों को भी इससे लाभ होगा। बारिश से सब्जी उगाने वाले किसानों को भी बड़ी राहत मिली है। जिले में लंबे अंतराल के बाद मेघ मेहरबान हुए हैं। बीते कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोग तेज गर्मी और उमस से परेशान रहे।
मौसम विभाग का कहना है कि कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी मध्य प्रदेश के मध्य में है। मानसून द्रोणिका (ट्रफ) राजस्थान से कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। दक्षिणी महाराष्ट्र से उप्र तक एक ट्रफ बना हुआ है। दक्षिणी महाराष्ट्र पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात मौजूद है। इन चार सिस्टम के असर से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिल रही है। मौसम विज्ञानियों ने गुरुवार को रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार जताए हैं।
—–
मध्य प्रदेश के सभी आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की व्यवस्था बदलाव किया गया है। अब से परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लर्निंग और परमनेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की रोजाना की अवधि में अब एक घंटे बढ़ा दिया गया है। इसे लेकर परिवहन आयुक्त मुकेश कुमार जैन ने हाल ही में भोपाल सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश जारी कर दिये हैं। अब नई व्यवस्था के तहत अब संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सुबह साढ़े 9 बजे से स्लॉट देना शुरु कर दिया गया है।
इसके पूर्व परिवहन विभाग की वेबसाइट पर सुबह साढ़े 10 से शाम साढ़े 5 बजे तक यानी सात घंटे का स्लॉट दिया जा रहा था। नई व्यवस्था में सुबह साढ़े 9 से शाम साढ़े पांच यानी आठ घंटे के लिए बढ़ा दी गई है, ताकि एक दिन में अधिक से अधिक लोग आरटीओ से संबंधित या ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काम करा सकेंगे। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदक लाइसेंस का स्लॉट लेने के लिए अपनी सुविधा के अनुसार ही आने की तारीख का चयन भी कर सकता है। इसका अलावा, ज्यादा जरूरी होने पर तय तारीख से पहले भी आरटीओ की अनुमति लेकर लाइसेंस बनवाया जा सकता है।
—–
एल्युमीनियम सेक्शन का काम करने वाले दो जुड़वां भाइयों ने गुरुवार को अपना 24वां जन्मदिन एमवाय अस्पताल को एक व्हील चेयर और दो स्ट्रेचर देकर मनाया। इस अवसर पर उनके माता-पिता ने भी मरणोपरांत शव दान करने की घोषणा की। दोनों भाइयों ने कहा कि हम सामान्य परिवार से आते हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मेडिकल संसाधनों की कमी है। इस कारण हमने स्वकष्टों से अर्जित राशि से अपनी ओर से सहयोग प्रदान कर जन्मदिन मनाया।
—–
142 दिन बाद शनिदेव 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अपनी चाल बदलेंगे। शनिदेव अभी वक्री (उल्टी चाल) में हैं, 29 सितंबर को वह अपनी चाल बदलकर मार्गी (सीधी चाल) हो जाएंगे।
शनि के चाल बदलने से कई राशियों पर चल रहे बुरे प्रभाव कम हो जाएंगे। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार 11 मई से शनि देव वक्री चाल में चल रहे हैं। शनि के मार्गी होने से 5 राशि मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक के लिए अच्छा समय आ जाएगा।
—–
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की जबलपुर स्थित मुख्य पीठ ने प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण 14 फीसद से बढ़ाकर 27 फीसद किए जाने पर पूर्व में लगाई गई अंतरिम रोक बरकरार रखी है। इसी के साथ मामले की अगली सुनवाई दो नवंबर लिए बढ़ा दी गई। बुधवार को प्रशासनिक न्यायाधीश संजय यादव व जस्टिस बी. श्रीवास्तव की युगलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।
—–
समाचारों के बीच में हम आपको यह जानकारी भी दे दें कि मौसम के अपडेट जाने के लिए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के चेनल पर रोजाना अपलोड होने वाले वीडियो जरूर देखें। मौसम से संबंधित अपडेट मूलतः किसानों, निर्माण कार्य करवाने वालों आदि के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा अब तक मौसम के जो पूर्वानुमान जारी किए गए हैं, वे 95 से 99 फीसदी तक सही साबित हुए हैं।
—–
जबलपुर के विधायक विनय सक्सेना ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को पत्र लिखकर कांग्रेस नेता आशीष तिवारी की मौत के मामले में न्यायिक जांच करवाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि आशीष के स्वजनों द्वारा मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही तथा आक्सीजन की कमी का आरोप लगाया था। उक्त मृतक की कोविड रिपोर्ट भी आज दिनांक तक नहीं दी गई। इस मामले की न्यायिक जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
—–
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 3 वर्षों में प्रदेश का कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा, सरकार द्वारा आवास योजनाओं के अंतर्गत पक्के घर बनाने के लिए सहायता दी जा रही है। अब प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसानों को किसी बात की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, उनकी चिंता सरकार कर रही है। प्रदेश में संबल योजना को पुनरू प्रारंभ किया गया है, यह गरीबों का सुरक्षा चक्र है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की सहायता गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज अशोकनगर जिले के राजपुर में विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण अवसर पर जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में कुल 244.92 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया।
—–
कोरोना के संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 57 लाख के करीब पहुंच गया है। वर्तमान में यह आंकड़ा 57 लाख 37 हजार 204 पहुंच गया है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की तादाद से लगभग 37 लाख 04 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक सक्रिय मरीजों की तादाद 09 लाख 70 हजार 817 एवं रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 46 लाख 74 हजार 364 है, एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 91 हजार 204 है। अब तक देश में कुल 06 करोड़ 74 लाख 36 हजार 031 लोगों का कोविड परीक्षण कराया जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की तादाद का आंकड़ा 01 लाख 10 हजार को पार कर गया है। यहां कुल संक्रमित मरीजों की तादाद से लगभग 65 हजार 356 से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में आंकड़ा 01 लाख 13 हजार 57 पहुंच गया है, जिसमें एक्टिव मरीजों की तादाद 22 हजार 812, रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 88 हजार 168 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 02 हजार 77 है। प्रदेश में अब तक 18 लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है।
प्रदेश में जिन जिलों में कोरोना के संक्रमित मरीजों की तादाद एक हजार से ज्यादा है उनमें वर्तमान में इंदौर में 20 हजार 834 कुल मरीजों में से एक्टिव मरीजों की तादाद 03 हजार 954 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 516 है, भोपाल में 15 हजार 643 कुल मरीज, एक्टिव मरीजों की तादाद 02 हजार 57, जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 336, ग्वालियर में 09 हजार 689 कुल मरीजों में एक्टिव मरीजों की तादाद 02 हजार 16 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 107, जबलपुर में कुल 08 हजार 381 में से एक्टिव मरीजों की संख्या 01 हजार 336 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 132, खरगौन में कुल मरीजों की संख्या 03 हजार 12 एवं सक्रिय मरीजों की तादाद 467 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 38, उज्जैन में 02 हजार 718 कुल में से एक्टिव मरीजों की तादाद 532 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 89, मुरैना में कुल मरीजों की संख्या 02 हजार 493 एक्टिव मरीजों की तादाद 200 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 19, सागर में कुल मरीजों की संख्या 02 हजार 128 में से एक्टिव मरीज 690 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 91, नरसिंहपुर में कुल 01 हजार 982 में से एक्टिव केसेज 381 एवं 12 लोग काल कलवित हुए हैं। धार में कुल एक हजार 967 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 665 एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 27, शिवपुरी में एक हजार 957 मरीजों में से एक्टिव की तादाद 344 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 20, नीमच में कुल एक हजार 878 मरीजों में से एक्टिव मरीजों की तादाद 482 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 29, रतलाम में कुल 01 हजार 815 में से एक्टिव मरीजों की तादाद 313 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 36, बड़वानी में कुल 01 हजार 701 मरीजों में से एक्टिव मरीज 300 एवं जिनका निधन हुआ उनकी तादाद 19, शहडोल में कुल एक हजार 641 में से सक्रिय की तादाद 664 एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 15, बैतूल में कुल 01 हजार 599 मरीजों में से 440 एक्टिव मरीज और जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 39, रीवा में कुल 1 हजार 524 मरीजों में से एक्टिव मरीज 438 व जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 24, विदिशा में कुल 01 हजार 520 मरीजों में से एक्टिव मरीज 256 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 31, मंदसौर में कुल 01 हजार 441 मरीजों में एक्टिव मरीजों की संख्या 258 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 14, दमोह में एक हजार 423 कुल में से एक्टिव मरीजों की तादाद 522 एवं 28 लोगों ने अब तक दम तोड़ा है। खण्डवा में कुल एक हजार 393 मरीजों में 277 एक्टिव मरीज एवं जिनका निधन हुआ उनकी संख्या 29, सीहोर में एक हजार 380 में से सक्रिय की संख्या 383 एवं 27 लोग कालकलवित हुए हैं। होशंगाबाद में कुल 01 हजार 296 मरीजों में से एक्टिव की तादाद 422 व 24 लोगों ने दम तोडा है। सतना में कुल 01 हजार 290 में से सक्रिय 250 व 25 लोगों ने दम तोड़ा है। झाबुआ में कुल मरीजों की तादाद 01 हजार 221 में से एक्टिव मरीजों की संख्या 256 व 11 लोगों का निधन हुआ है। देवास में कुल 01 हजार 210 मरीजों में से सक्रिय मरीज 175 व कुल 19 लोग काल कलवित हुए हैं, राजगढ़ में कुल 01 हजार 204 में से 218 एक्टिव व जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 19, दतिया में कुल 01 हजार 146 में से एक्टिव की तादाद 240 एवं कुल 15 लोगों का निधन हुआ है, रायसेन में कुल 01 हजार 125 में से सक्रिय की संख्या 205 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 25, छतरपुर में कुल 01 हजार 118 में से एक्टिव केसेज 208 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 25, छिंदवाड़ा में कुल 01 हजार 82 में से एक्टिव मरीज 335 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 17 एवं कटनी में एक हजार 59 में से एक्टिव केस 267 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 14 है।
———
आप सुन रहे थे रीना सिंह से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में ब्रहस्पतिवार 24 सितंबर का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन। शुक्रवार 25 सितंबर को एक बार फिर हम आडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे, अगर आपको यह आडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। फिलहाल इजाजत लेते हैं, नमस्कार।
(साई फीचर्स)
———

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.