नमस्कार, आप सुन रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज की समाचार श्रृखंला में रविवार 18 अक्टूबर 2020 का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन, अब आप रीना सिंह से समाचार सुनिए.
—–
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (सीजेआई) शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि मैं भी चाहता हूँ अदालतें खुलें, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी लोगों की जान की सुरक्षा है। फिलहाल अदालतों में अभी भौतिक सुनवाई संभव नहीं है। सीजेआई ने यह बात जबलपुर प्रवास के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों और मौसम वैज्ञानिकों से लगातार चर्चा की जा रही है।
सभी राज्यों के चीफ जस्टिस भी परिस्थितियों का आंकलन कर रहे हैं। जैसे ही परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी, अदालतों को चरणबद्ध तरीके से खोलने का निर्णय लिया जाएगा। शनिवार शाम को सीजेआई नर्मदा महाआरती में भी शामिल हुए। इसके साथ ही उन्होंने 5 स्थानों पर मीडिएशन सेन्टरों का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
—–
भोपाल में नवरात्रि में दुर्गा पंडालों के आसपास मेले दुकानें और अन्य तरह के आयोजन की अनुमति नहीं है। इसे धारा 144 के अन्तर्गत प्रतिबंधित किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए है। दुर्गा पंडालों के पास पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। इसके लिए लगातार निरीक्षण करते रहें और सभी राजस्व अधिकारी, डीएसपी लगातार अपने क्षेत्र के आसपास भ्रमण करें।
आदेश के अनुसार समिति और आयोजकों से चर्चा कर सुनिश्चित कराए कि श्रद्धालु दर्शन करके लगातार निकलते रहें। भीड़ एकत्रित नहीं हो। सभी लोग मास्क लगाए। सैनिटाइजर का उपयोग करने के लिए लगातार पंडाल के बाहर व्यवस्था लगाई जाए। लवानिया ने सभी अधिकारियों को धारा 144 में जारी आदेश और शासन की गाइडलाइन का पालन हो इसके लिए सभी समितियों को साथ बैठक कर व्यवस्था को बनाया जाए। कहीं भी नवरात्रि पंडालों में भीड़ को एकत्रित नहीं होने दे। भीड़ बढ़ने पर रोकने की व्यवस्था की जाए और लगातार पुलिस, नगर सुरक्षा समिति, होमगार्ड के जवानों को पंडालों के पास लगाया जाए।
—–
जहरीली शराब से मौत की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने सख़्ती दिखाते हुए, उज्जैन के पुलिस अधीक्षक को हटाया और सीएसपी को निलंबित कर दिया है। सीएम ने प्रमुख सचिव गृह से जांच का ब्यौरा लेने के बाद सख़्त निर्णय दिये हैं। उज्जैन सीएसपी रजनीश कश्यप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया है। उज्जैन में एडिशनल एसपी सहित समस्त पुलिस अमले को हटाने के निर्देश दिए गए। उज्जैन में हुई घटना को मुख्यमंत्री चौहान ने बेहद गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति कहीं भी नहीं होना चाहिए।
—–
जबलपुर को गोंदिया से जोडऩे वाली ब्रॉडगेज परियोजना जल्द पूरी होगी। इसके संकेत हाल ही में मिले हैं। इसमें सीआरएस एके राय का निरीक्षण भी शामिल है। जानकारी के अनुसार लामता से समनापुर के बीच लगभग 23 किमी में रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से सीआरएस को यह रिपोर्ट भेजी गई थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीआरएस ने 30 अक्टूबर को चिरईडोंरगी से मंडला और 31 अक्टूबर को लामता से समनापुर के रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन के निरीक्षण की अनुमति दे दी है। सीआरएस निरीक्षण क
—–
बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय हलचल से मौसम में परिवर्तन आ रहा है। काले बादलों की खेप शहर के ऊपर फिर मंडरा रही है। बादलों के आसमान में छाने से धूप कमजोर पड़ गई है। शनिवार को सुबह से हल्के बादल उमड़ें। दोपहर तक उमस काफी बढ़ गई। अपेक्षाकृत गर्मी ज्यादा महसूस हुई। चिपचिपी गर्मी से बेचेनी हुई। शाम होते तक आसमान में घने काले बादलों का डेरा हो गया। नमी भरी हवा चलने से दिन भर की गर्मी से शाम को कुछ राहत मिली। कई बार काले बादल इतने सक्रिय हो गए कि वर्षा की सम्भावना बनीं। लेकिन बारिश नहीं हुई।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि बंगाल की खाड़ी में 19 अक्टूबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। शनिवार को हवा की दिशा में भी परिवर्तन आया। दक्षिण-पूर्व हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटा की औसत गति से चलीं। नमी भरी हवा आने से काले बादल बनें हैं। नए सिस्टम के प्रभाव से 22 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव जारी रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछार पडऩे की सम्भावना है।
—–
सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरे युवक को बचा लिया गया। घटना प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा शहर में बैनगंगा नदी के पास शनिवार सुबह की बताई जा रही है। डूबे युवक का शव करीब आठ घंटे बाद दोपहर 02 बजकर 45 बजे रेस्क्यू दल के गोताखोरों का मिला।
छपारा की बैनगंगा नदी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे छपारा के दो युवक जिनमें 26 वर्षीय मुकेश पिता सुरेश विशकर्मा व 25 वर्षीय गणेश पिता नारायण यादव सेल्फी के लिए गए थे। इसी दौरान मुकेश अचानक नदी में पुल से नीचे गिर गया। उसे बचाने के लिए गणेश भी पुल से नीचे कूदा।
मुकेश को बचाने के चक्कर में गणेश भी डूबने लगा। इसी दौरान मौके पर मौजूद छपारा के 25 वर्षीय युवक आशीष पिता पन्ना लाल ठाकुर ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान गणेश को आशीष ने बचा लिया, लेकिन मुकेश गहरे पानी में डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश की वैनगंगा नदी में काफी देर तलाश की।
—–
भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित गोंडवाना समाज पार्टी कार्यालय में दिवंगत पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी मोनिका के साथ तीन लोगों ने अभद्रता की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।
—–
समाचारों के बीच में हम आपको यह जानकारी भी दे दें कि मौसम के अपडेट जाने के लिए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के चेनल पर रोजाना अपलोड होने वाले वीडियो जरूर देखें। मौसम से संबंधित अपडेट मूलतः किसानों, निर्माण कार्य करवाने वालों आदि के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा अब तक मौसम के जो पूर्वानुमान जारी किए गए हैं, वे 95 से 99 फीसदी तक सही साबित हुए हैं।
—–
दतिया के पीतांबरा पीठ में माता के दर्शनों का समय 3 घंटे बढ़ा दिया गया है। यह सुबह साढ़े 8 बजे की जगह अब सुबह साढ़े 5 बजे ही खुल जाएंगे। हालांकि पट अब भी शाम साढ़े 7 बजे ही बंद होंगे। इसके आदेश जारी हो गए हैं। इधर, रतनगढ़ माता मंदिर को भी खोलने का आदेश सेंवढ़ा एसडीएम ने ही जारी कर दिया था, लेकिन सुबह यह देर से ही खुला। हालांकि पूरे दिन सैकड़ों दर्शनार्थियों ने दर्शन लाभ लिया।
इससे पहले शनिवार की वजह से पीतांबरा पीठ पर देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु 6 बजे ही मंदिर पर दर्शन करने पहुंच गए, लेकिन माता का दरवाजे साढ़े 8 बजे खुला और श्रद्धालुओं को ढाई घंटे तक मैन गेट पर ही लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। जिले के बांकी देवी मंदिरों के ताले नहीं खुले। विजय काली बड़ी माता मंदिर पर नवरात्र के पहले दिन ही 10 हजार से अधिक महिलाओं ने मंदिर के बाहर से ही जल चढ़ाया।
—–
देश भर में कोरोना के संक्रमित मरीजों के मिलने की तादाद में पिछले कुछ दिनों से काफी हद तक कमी आई है, अब कम ही मरीज मिलते दिख रहे हैं। प्रदेश में यह आंकड़ा 75 लाख को पार कर गया है। वर्तमान में यह आंकड़ा 75 लाख 01 हजार 338 पहुंच गया है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की तादाद से लगभग 58 लाख 17 हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। देश में अब तक सक्रिय मरीजों की तादाद 07 लाख 84 हजार 844 एवं रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 66 लाख 01 हजार 171 है, एवं जिनका निधन हुआ है उनकी संख्या 01 लाख 14 हजार 125 है। अब तक देश में कुल 09 करोड़ 42 लाख 24 हजार 190 लोगों का कोविड परीक्षण कराया जा चुका है। वहीं, मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों की तादाद का आंकड़ा एक लाख 59 हजार को पार कर गया है। यहां कुल संक्रमित मरीजों की तादाद से लगभग 01 लाख 29 हजार 009 से ज्यादा लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। प्रदेश में आंकड़ा 01 लाख 59 हजार 158 पहुंच गया है, जिसमें एक्टिव मरीजों की तादाद 13 हजार 698, रिकव्हर्ड मरीजों की तादाद 01 लाख 42 हजार 707 एवं जिनका निधन हुआ है उनकी तादाद 02 हजार 753 है। प्रदेश में अब तक 25 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों का कोविड टेस्ट कराया जा चुका है।
—–
आप सुन रहे थे रीना सिंह से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में रविवार 18 अक्टूबर का प्रादेशिक आडियो बुलेटिन। सोमवार 19 अक्टूबर को एक बार फिर हम आडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे, अगर आपको यह आडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें, सब्सक्राईब कैसे करना है यह हर वीडियो के आखिरी में हम आपको बताते हैं। फिलहाल इजाजत लेते हैं, नमस्कार।
(साई फीचर्स)
———

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.