54 हवलदार बने सहायक उप निरीक्षक

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की खबर का असर, सिवनी के सोलह हवलदारों को पदोन्नत कर बनाया गया कार्यवाहक एएसआई
(नन्द किशोर)


भोपाल (साई)। अंततः प्रदेश के तीन जिलों में भी प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक पद के लिए पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। इसमें 54 प्रधान आरक्षकों को एएसआई बनाया गया है। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा इस खबर का प्रसारण प्रमुखता से किए जाने के उपरांत ही यह सूची जारी की गई है।


पुलिस मुख्यायल में पदस्थ उप महानिरीक्षक चयन एवं भर्ती कुमार सौरभ के पास उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज का प्रभार भी है। पुलिस मुख्यालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि दीगर व्यस्तताओं के चलतेे छिंदवाड़ा रेंज में सिवनी, नरसिंहपुर एवं छिंदवाड़ा जिलों में प्रधान आरक्षक से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद के लिए पदोन्नति सूची जारी नहीं हो पा रही थी।


सूत्रों ने बताया कि समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा जैसे इस आशय की खबर का प्रसारण किया गया वैसे ही छिंदवाड़ा रेंज के प्रभारी उप महानिरीक्षक कुमार सौरभ के द्वारा पदोन्नति की सूची जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :
तीन जिलों के प्रधान आरक्षक ताक रहे पदोन्नति की राह!
छिंदवाड़ा में उप पुलिस महानिरीक्षक की पदस्थापना न होने से अटकी है पदोन्नति सूची!
जारी सूची के अनुसार बलीराम खरे को सिवनी से सिवनी, रजनीकांत दुबे को सिवनी से सिवनी, नरेंद्र कुमार यादव को सिवनी से नरसिंहपुर, इंद्रगोपाल सिंह कंुजाम को सिवनी से सिवनी, लमना सिंह पंद्राम को सिवनी से सिवनी, कंधी लाल सरयाम को सिवनी से छिंदवाड़ा, शेख आजाद को सिवनी से छिंदवाड़ा, रविंद्र प्रताप सिंह को सिवनी से छिंदवाड़ा, हिरेशी नागेश्वर को सिवनी से छिंदवाड़ा, योगेश राजपूत को सिवनी से छिंदवाड़ा, पूनम सनोडिया को सिवनी से छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।
इसी तरह श्याम लाल धुर्वे को सिवनी से नरसिंहपुर, नन्हें सिंह मरकाम को सिवनी से नरसिंहपुर, गया प्रसाद मंगोरे को सिवनी से छिंदवाड़ा, हल्के सिंह बरकड़े को सिवनी से छिंदवाड़ा एवं कुंदन लाल वाडिया को सिवनी से सिवनी पदस्थ्ज्ञ किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यवाहक प्रभार वाले अधिकारी कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद के सभी अधिकार एवं दायित्वों का आहरण करने में सक्षम रहेंगे।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.