दुनिया के 10 सबसे छोटे देश

अगर आपसे पूछा जाए कि दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा हैतो आप वेटिकन सिटी का नाम लेंगे। लेकिनअगर ये पूछा जाए कि दुनिया के 10 सबसे छोटे देश कौन से हैं और उनका क्षेत्रफल कितना है तो शायद आपको भी पता नहीं होगा। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे छोटे देशों के बारे में। वेटिकन सिटी के अलावा इनमें से कुछ देश 2 किलोमीटर तो कुछ देशों का क्षेत्रफल 200 किलोमीटर है। अगर इन देशों की तुलना भारत से की जाए तो यकीन मानिए इनमें से कई देशों का क्षेत्रफल एक छोटे से कस्बाशहर या फिर किसी राज्य के एक जिले के बराबर है।

वेटिकन सिटी

यह दुनिया का सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। यहां की जनसंख्या 800 है। हालांकिदिन में इस देश में काम करने वाले लोगों की संख्या 1000 है। यहां पर कई शानदार इमारते भी हैंजो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

मोनाको

यूरोप का मोनाको दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। 20 सालों से लगातार समुद्री लहरों के कारण अब इसका क्षेत्रफल महज 2.02 वर्ग किलोमीटर ही रह गया है। यह पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहतरीन देश है।

नौरु

दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश नौरु का क्षेत्रफल 21.3 वर्ग किलोमीटर है। इस देश के पास अपनी कोई मिलिट्री नहीं है।

तुवालु

यह दुनिया का चौथा सबसे छोटा देश है। 26 वर्ग किलोमीटर में फैले तुवालु को 1978 में ब्रिटेन से आजादी मिली थी।

सैन मैरिनो

सैन मैरिनो दुनिया का पांचवां सबसे छोटा देश है। 61 वर्ग किलोमीटर में फैला सैन मैरिनो की खोज एडी 301 में हुई थी। यह दुनिया के प्राचीन देशों में से एक है।

लिक्टनस्टीन

यूरोप का ये देश स्विट्जरलैंड और आॅस्ट्रिया के बीच स्थित है। यह दुनिया का 6ठा सबसे छोटा देश है। इसका क्षेत्रफल 160.4 वर्ग किलोमीटर है।

मार्शलद्वीप

मध्य सागर में स्थित मार्शलद्वीप दुनिया का सातवां सबसे छोटा देश है। 181 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश अमेरिका से अलग होकर 1986 में अस्तित्व में आया था। लेकिनइसके सुरक्षा की जिम्मेदारी आज भी अमेरिका के पास है।

सेंट किट्स एवम नेविस

सेंट किट्स एवम नेविस का क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है। पूर्वी कैरेबियन सागर में स्थित इस देश के लोगों के इनकम का प्रमुख जरिया टूरिज्म और खेती है।

मालदीव

हिंद महासागर में स्थित मालदीव भी दुनिया के छोटे देशों में शामिल है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह दुनिया का नौवा छोटा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। पर्यटन के दृष्टिकोण से मालदीव भी लोगों को खूब आकर्षित करता है।

माल्टा

यह क्षेत्रफल के हिसाब से 10वां सबसे छोटा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है।

(साई फीचर्स)