(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। उपसंचालक सह परियोजना संचालक आत्मा समिति किसान कल्याण तथा कृषि विकास सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के तत्वाधान में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम आत्मा योजनांतर्गत विभिन्न श्रेणी कृषि, मत्स्य, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी एवं रेशम पालन के पुरस्कार हेतु कृषकों/ कृषक समूहों का चयन किया जाना हैं।
पुरस्कार के चयन के लिए वर्ष 2022-23 (रबी/खरीफ) में कृषकों द्वारा अपनाई गई तकनिकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों का चयन किया जायेगा। विकासखण्ड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से चयनित पांच कृषकों (अलग-अलग संकायों में) को दस हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। 10 जिलास्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार (अलग-अलग संकायों में) के लिये 25 हजार रू. प्रदाय किये जायेगें। जिलास्तरीय सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार के लिये 20 हजार रू. पांच समूहों को प्रदाय किये जायेगें।
इच्छुक कृषक पुरस्कार हेतु 31 अगस्त 2023 तक अपने संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ ब्लॉक टैक्नॉलोजी मैनेजर आत्मा, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि अभियांत्रिकी विभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर उनके मार्गदर्शन में आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। सर्वोत्तम कृषक का चयन 15 सितंबर 23 तक समिति द्वारा किया जायेगा। संबंधित विभाग के अधिकारीयों के माध्यम से कृषकों के आवेदन पत्र जिलास्तर पर चयन हेतु प्रस्तुत किये जायेगें। पूरे प्रदेश में चयनित कृषकों को 26 जनवरी 2024 को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। नोट- विगत वर्षो में पुरस्कार हेतु चयनित कृषकों को आगामी 7 वर्षो तक चयन प्रक्रिया में सम्मिलित नही किया जायेगा।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.