समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा कराया गया ऑन लाईन सर्वे
(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। विधान सभा चुनावों की घोषणा कब होगी कहा नहीं जा सकता है। वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव क्या हैं यह बात भी कयासों तक ही सीमित है। 18 सितंबर से आहूत संसद सत्र में कुछ होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में चुनाव नवंबर दिसंबर के स्थान पर अप्रैल मई में भी हो सकते हैं। फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी ही प्रतीत हो रहा है।
इसी बीच समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा जनता के बीच जिन नेताओं के नाम बतौर उम्मीदवार चलते दिख रहे हैं उसका एक ऑन लाईन सर्वेक्षण कराया गया है। इस सर्वेक्षण की खास बात यह है कि एक प्लेटफार्म अर्थात एक आईपी एड्रेस या मोबाईल, डेक्स टॉप या लैपटॉप से एक ही बार वोट डाला जा सकता है। एक बार वोट डालने के बाद दुबारा वोट डालने का आप्शन नहीं आता है।
भाजपा से राजेश त्रिवेदी बनते दिखे पहली पसंद
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा कराए गए ऑन लाईन सर्वेक्षण में नगर पालिका के पूर्व राजेश त्रिवेदी, वर्तमान विधायक दिनेश राय, वर्तमान सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत जैन, लालमणि लालू राय के नामों का समावेश इस पोल के लिए किया गया था। इसमें कुल 11739 लोगों ने हिस्सा लिया और कुल 11629 वोट डाले गए।
इसमें राजेश त्रिवेदी को 5934 अर्थात 51 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। इसके उपरांत सुजीत जैन ने 21 प्रतिशत, वर्तमान विधायक दिनेश राय ने 1250 अथा्रत 11 प्रतिशत, इनमें से कोई नही आप्शन को 1004 अथा्रत 09 प्रतिशत, लालमणि लालू राय को 799 अर्थात 07 फीसदी और बालाघाट के वर्तमान सांसद एवं चार बार के विधायक पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन को 203 अर्थात 02 फीसदी लोगों ने पसंद बनाया है।
कांग्रेस से पहली पसंद राजा बघेल
इस पोल में कांग्रेस की ओर से सिवनी विधान सभा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजा बघेल, पार्षद सोहेल पाशा, युवा नेता आनंद पंजवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असलम खान पत्ते वाले के नामों का शुमा किया गया था, जिनके नामों की चर्चाएं सिवनी विधान सभा में है। इसमें कुल 9005 लोगों ने हिस्सा लिया और 8891 वोट डाले गए।
इस सर्वेक्षण में राजा बघेल 2531 (28 प्रतिशत) लेकर शीर्ष पर रहे। वहीं दूसरी ओर सोहेल पाशा और आनंद पंजवानी ने 2067 – 2067 (23 – 23 प्रतिशत) लेकर बराबरी पर रहे। वहीं इनमें से कोई नहीं आप्शन के साथ 952 (11 प्रतिशत), ब्रजेश सिंह लल्लू बघेल ने 653 (07 प्रतिशत), मोहन सिंह चंदेल 577 (07 प्रतिशत) एवं असलम खान पत्ते वाले 44 वोट के साथ (01 प्रतिशत) मत प्राप्त करने वाले रहे।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा जनता का मन भांपने के लिए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इसमें आप भी अपनी राय दे सकते हैं। वर्तमान में बरघाट विधान सभा हेतु कांग्रेस एवं भाजपा का सर्वेक्षण जारी है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.