जानिए जीवन व ब्रम्हाण्ड के कुछ रहस्य

दुनिया अजब गजब रहस्यों से भरी हुई है। बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो हम नहीं जानते हैं और यहां तक कि वैज्ञानिक भी कई पहेलियां नहीं सुलझा पाए हैं। देश विदेश के वैज्ञानिक हर वक्त अपने अपने स्तर पर शोद में जुटे रहते हैं लेकिन कई रहस्य अब भी पर्दे के पीछे हैं। आज हम आपको ऐसी ही 10 रोचक बातें और रहस्य बताएंगे।

आपको शायद नहीं मालूम होगा कि जब आप पहाड़ पर चढ़ते हैं और आपके घुटने पर पूरे शरीर का कितना भार होता है। जी हां ये करीब तीन गुना होता है।

हवा के बिना जीवन नहीं है और हवा हर वक्त चलती रहती है लेकिन कभी कभी हमें हवा की आवाज सुनाई पड़ती है। ये आवाज तब सुनाई देती है जब किसी वस्तु के विपरीत चलती है।

आपको नहीं पता होगा कि वृहस्पति कितना बड़ा ग्रह है। ये ग्रह इतना बड़ा है कि सारे ग्रहों को मिलाने के बाद भी उससे बड़ा रहेगा।

शुक्र का एक दिन पृथ्वी के एक साल से भी बड़ा होता है।

एक व्यक्ति बिना खाए कितने दिन जीवित रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि बिना खाए एक महीने तक जीवित रह सकता है जबकि पानी के बिना सात दिन बाद ही मौत हो सकती है।

गैसोलीन गैस की विशेषता है कि वो कभी जमती नहींचाहे तापमान कितना भी गिर जाए।

वैज्ञानिकों अब तक ये नहीं जान सके हैं कि डायनासोर का रंग कैसा था।

पानी हमारे जीवन के लिए इतना अहम है कि यदि इसकी मात्रा शरीर में एक प्रतिशत भी कम हो जाती है तो हमें प्यास लगने लगती है जबकि दस प्रतिशत कम हो जाए तो मौत हो सकती है।

जो तारे हम देखते हैं वो उस जगह नहीं होते बल्कि उस जगह वो प्रकाश होता है जो वो छोड़ते हैं।

दुनिया में सबसे महंगी चीज क्या है। हीरा,मोतीजी नहींसबसे महंगा है एंटीमैटर। ये पदार्थ पाजीट्रानप्रति प्रोट्रान और प्रति न्यूट्रान से बना होता है।

(साई फीचर्स)