फोटो निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन

(ब्यूरो कार्यालय) सिवनी (साई)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सी एल चनाप, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना जात, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी सुश्री मेघा शर्मा, भारतीय जनता पार्टी से अजय डागोरिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से आजम दीवान, बहुजन समाज पार्टी से लाल सिंह नंदौरे, आम आदमी पार्टी से दुर्गेश विश्वकर्मा एवं कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी  सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघल द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचक नामावाली के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से कहा कि यदि किसी कारणवश किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट गया है तो तत्काल फार्म -6 भरकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने विधानसभा वार बनाए गए नवीन मतदान केन्द्रों की जानकारी से अवगत कराते हुए दलों के प्रतिनिधियों को फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची एवं डीव्हीडी उपलब्ध कराई।