जानिए समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के ऑन लाईन सर्वे की स्थिति, केवलारी को लेकर जारी है ऑन लाईन सर्वे
(अखिलेश दुबे)
सिवनी (साई)। देश के हृदय प्रदेश में चुनावों की डुगडुगी कभी भी बज सकती है। चुनाव के पूर्व प्रमुख सियासी दल कांग्रेस और भाजपा के किन किन चेहरों पर दांव लगाया जा सकता है, इस बारे में समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा जांच पड़ताल की जाकर ऑन लाईन सर्वे कराया गया है। इसकी विशेषता यह थी कि एक बार वोट डालने के उपरांत आप उसी मोबाईल, कंप्यूटर, लेपटॉप आदि से दुबारा वोट नहीं डाल सकते हैं।
सिवनी जिले में बरघाट विधान सभा में कांग्रेस की ओर से जिन नामों की चर्चा क्षेत्र में चल रही थी, उसमें वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया के अलावा सतीश सरेयाम, राहुल उईके, विजय उईके एवं इनमें से कोई नहीं का विकल्प रखा गया था। ऑन लाईन सर्वेक्षण में कुल 10 हजार 312 मत डाले गए।
इनमें से सर्वाधित मत 73 फीसदी सतीश सरेयाम को 7,488 मत मिले। इसके बाद 12 फीसदी अर्थात 1231 मत पाकर विजय उईके जनता की दूसरी पसंद तो 09 फीसदी अर्थात 926 मत लेकर राहुल उईके तीसरे स्थान पर तो इनमें से कोई नहीं के पक्ष में 05 फीसदी मत एवं वर्तमान विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया के पक्ष में महज 01 फीसदी अर्थात 161 मत ही प्राप्त हुए।
इसी तरह भाजपा से पूर्व विधायक कमल मर्सकोले, राकेश तेकाम, अशोक तेकाम, सेवानिवृत आईएएस श्याम सिंह कुमरे के अलावा इनमें से कोई नहीं का विकल्प रखा गया था। इसमें ऑन लाईन 9584 मत डाले गए।
पूर्व विधायक कमल मर्सकोल भाजपा की ओर से क्षेत्र की पहली पसंद बने और उन्होंने 76 फीसदी अर्थात 7286 मत प्राप्त किए। इसके अलावा राकेश तेमाम दूसरी पसंद बनकर उभरे जिन्हें 13 फीसदी अर्थात 1198 लोगों ने पसंद किया। तीसरे स्थान पर अशोक तेकाम रहे जिन्हें 5 फीसदी लोगों ने पसंद किया और आपने 521 वोट प्राप्त किए। इनमें से कोई नहीं के साथ भी 05 फीसदी अर्थात 502 मत एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी श्याम सिंह कुमरे के साथ 01 फीसदी अर्थात 75 लोग गए।
वर्तमान में केवलारी विधान सभा के लिए ऑन लाईन सर्वेक्षण जारी है। आप चाहें तो इसमें हिस्सेदारी कर सकते हैं।
https://samacharagency.com/?p=101310
केवलारी विधान सभा में कांग्रेस से अपनी पसंद का उम्मीदवार बताने के लिए यहां क्लिक कीजिए . . .
https://samacharagency.com/?p=101308

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.