संसार की सबसे खतरनाक जेलें

समाज में शांति बनी रहे इसलिए दोषियों को कानून का पालन करते हुए जेल में कैद किया जाता है। इन जेलों में कैदियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता हैजिसका कई मानवाधिकार संगठन विरोध करते रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे दुनिया की ऐसी ही खतरनाक जेलों के बारे में:

सैन क्वेंटिन स्टेट जेल

अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन क्वेंटिन स्टेट जेल को 1852 में बनाया गया था। इस जेल में मौत की सजा के तरीके कभी भी बदल दिए जाते हैं। मौत की सजा देने के लिए इस जेल में फांसीगैस चौम्बर या लेथल इंजेक्शन दिया जाता है। इस जेल में खराब सुविधाओं के साथ हिंसा के कई मामले सामने आए दिन देखने को मिलते रहते हैं।

गलदानी जेल

जॉर्जिया की इस जेल के बारे में 2012 में लीक हुई वीडियो से ज्यादा बेहतर तरीके से पता चल पाया। इस वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा हुआ कि जेल में बंद कैदियों के साथ काफी बुरा व्यवहार किया जाता हैजिसमें सुरक्षा कर्मियों द्वारा किया यौन उत्पीड़न भी शामिल है। ला संते जेल

फ्रांस की लॉ संते जेल पेरिस से कुछ मील की दूरी पर है। जेल की सुरक्षा काफी चाकचौबंद रहती है। यह जेल 1867 में खोली गई थी। इस जेल में बहुत से कैदियों ने सजा काटने के दौरान ही आत्महत्या कर ली। साल 1999 में 124 कैदियों ने जेल के अंदर ही सुसाइड कर लिया। जेल के अंदर हिंसा के मामलों को देखते हुए सिर्फ 4 घंटे के लिए ही बाहर छोड़ा जाता है।

पेटक आइलैंड जेल

रूस की जेलों के बारे में कहा जाता है कि वो बिलकुल भी सुरक्षित नहीं होती हैं। वाइट रिवर पर स्थित पेघ्टक आईलैंड जेल में रूस के सबसे कुख्यात दोषी कैद किए जाते हैं। जेल में मौजूद हर कैदी को करीब 20 घंटे अकेले बिताने होते हैं। जबकि साल में सिर्फ एक बार लोग मिलने आते हैं।

गीतारामा सेंट्रल जेल

रवांडा की गीतरामा सेंट्रल जेलसंसार की सबसे खतरनाक जेल मानी जाती है। जेल में कैदियों की क्षमता 500 है जबकि जेल में 6 हजार से ज्यादा कैदी बंद हैं। इस जेल में कैदियों को सुरक्षाकर्मियों द्वारा तो नहीं मारा जाता है लेकिन यहां के कैदियों पर दूसरे कैदियों को मारकर खाने का आरोप है।

बैंग क्वांग सेंट्रल जेल

थाइलैंड की बैंग क्वांग सेंट्रल जेल को सबसे कठोर नियमों वाली जेल के तौर पर जाना जाता है। इस जेल में सिर्फ उम्रकैद की सजा काट रहे और मौत की सजा मिले दोषियों को कैद किया जाता है। सजा मिलने के 3 महीने तक यहां कैद हर कैदी को लोहे की जंजीरों में रहना जरूरी होता है। यहां बहुत से कैदी कुपोषण की वजह से ही अपनी जान गंवा देते हैं।

डायारबाकिर जेल

टर्की की इस जेल को 1980 में बनाया गया था। इस जेल में बंद कैदियों के साथ भी काफी बुरा व्यवहार किया जाता है। ऐसी भी खबरें आई थीं कि जेल में बंद कैदियों को कुत्तों से कटवाने और गुप्तांगों पर सिगरेट छुआने का काम किया जाता है।

कटोनू सिविल जेल

पश्चिमी अफ्रीका के देश बेनिन में स्थित कटोनू सिविल जेल में 400 कैदियों की क्षमता है लेकिन इस क्षमता के बावजूद 2400 कैदियों को कैद किया गया है। इस जेल से मानवाधिकार उल्लंघन के कई शिकायतें आती रहती हैं।

ला सबनेटा जेल

वेनजुएला की जेल ला सबनेटा में कैदियों की क्षमता 15 हजार कैदियों की है। लेकिन जेल में 25 हजार कैदी मौजूद हैं। इस जेल को नर्क का दरवाजा भी कहा जाता है। यहां 150 कैदियों पर एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है। इस जेल में बंद कैदियों पर गैंगरेप से लेकर हत्या के मामलों के दोषी होते हैं। 1994 में जेल के अंदर हुई गोलीबार में 108 कैदियों की मौत हो गई थी।

(साई फीचर्स)