युवा प्रतिभाओं की बदौलत आज भारत बना वैश्विक क्षमता का केंद्र: मोदी

अगले साल मार्च तक प्याज के निर्यात पर लगा प्रतिबंध . . .

नमस्कार, ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब आप साई न्यूज की समाचार श्रंखला में शनिवार 09 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय ऑडियो बुलेटिन सुनिये।

———–

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हाशिये के और वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने आज विडियो कांफ्रेंस के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा उन लोगों के लिए एक सशक्त माध्यम है जो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के पात्र है, लेकिन अभी तक नहीं ले पाए हैं। श्री मोदी ने कहा कि एक माह से भी कम समय में यह यात्रा 40 हजार पंचायतों और कई शहरों के एक करोड 25 लाख से भी अधिक लोगों तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि लोगों में यात्रा के प्रति उत्साह है और यात्रा के वाहन को मोदी की गांरटी वाली गाडी का नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग अपने अपने स्थानों पर इन वाहनों की उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

———–

श्री मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछली सरकारों की तरह माई-बाप की सरकार नहीं, बल्कि महतारी-बाप की सेवा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने सिद्ध कर दिया है कि देश को केंद्र सरकार और इसकी योजनाओं पर विश्वास है और जनता मोदी की गारंटी में विश्वास रखती है। आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के हर नागरिक तक पहुंचने का एक विनम्र प्रयास है।

श्री मोदी ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछली सरकारों की तरह माई-बाप की सरकार नहीं, बल्कि महतारी-बाप की सेवा की सरकार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का हर गरीब और वंचित व्यक्ति उनके लिए पूज्य है। श्री मोदी ने नमो दीदी अभियान के बारे में कहा कि वे इस देश की बहनों को नमो दीदी अभियान और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी बनाना चाहते हैं।

 प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुँचने का एक सशक्त माध्यम बन गई है, जिन्हें सरकारी स्कीमों का लाभ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की है और इस अभियान के माध्यम से उन तक पहुंच रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस यात्रा के दौरान सवा करोड़ से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंच चुके है और लगभग एक लाख नए कनेक्शन दिये गए हैं। इन वाहनों के माध्यम से 35 लाख से अधिक आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गए हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई स्थानों पर मोदी की गारंटी वाली गाड़ी का जबरदस्त स्वागत हुआ है और यहां तक की कई सग्राम पंचायतों ने इसके लिए स्वागत समितिय़ो का भी गठन किया था। प्रधानमंत्री ने युवाओं से फिट रहने और पोषण, पानी और पहलवानी पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिट रहना और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

———–

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है और यह दुनिया के अन्य देशों की वृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव डालने की स्थिति में आ गया है। श्री सिंह ने आज नई दिल्ली में उद्योग संस्था फिक्की के वार्षिक सम्मेलन और 96वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि भारत आज दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत वर्ष 2027 तक शीर्ष 3 अर्थव्यवस्था वाले देशों में शुमार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की जानी-मानी रेटिंग एजेंसी स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने अपनी रिपोर्ट में भारत को विकास का वाहक माना है।

———–

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लोगों को लाभ देने के मामले में कभी पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाया है। आज केरल के पालक्काड़ में संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि लाभ चाहे केंद्र से हो या राज्य से, लेकिन लोगों को लाभ मिलना चाहिए।

———–

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-एनआईए ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 24 ठिकानों पर छापेमारी के बाद आईएसआईएस आतंकी साजिश के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे से आज 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा और आईएसआईएस की हिंसक और चरमपंथी विचारधारा की शपथ लेकर आपराधिक साजिश रचने से जुड़ा है। भारतीय सेना को आज 343 नए सैन्य अधिकारी मिल गए हैं। उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी आई.एम.ए में आज हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग को पार करते ही ये जवान भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए।

आई.एम.ए के ऐतिहासिक चेटवुड भवन के सामने ड्रिल स्क्वायर में आयोजित इस पासिंग आउट परेड में आज कुल 372 जैंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए, जिनमें 12 मित्र राष्ट्रों के 29 कैडेट्स भी शामिल हैं। भारतीय सेना को मिलने वाले अधिकारियों में सर्वाधिक 68 कैडेट्स उत्तर प्रदेश से हैं, जबकि 42 कैडेट्स के साथ उत्तराखंड दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शैवेन्द्र सिलवा ने बतौर निरीक्षण अधिकारी भव्य परेड की सलामी ली।

———–

इस वर्ष के जलवायु परिवर्तन सूचकांक में भारत एक पायदान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत अब भी जलवायु परिवर्तन की दिशा में सबसे अधिक प्रयासरत देशों की सूची में बना हुआ है। दुबई में वैश्विक जलवायु सम्मेलन में जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत लगातार पांच वर्ष से शीर्ष दस देशों में बना हुआ है।

जलवायु परिवर्तन सूचकांक में कार्बन उत्सर्जन कम करने के बारे में 63 देशों और यूरोपीय संघ के प्रयासों का आकलन किया जाता है। 90 प्रतिशत ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन इन्हीं देशों से होता है। इस सूचकांक में चीन 51वें और अमरीका 57वें स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की सात दशमलव सात प्रतिशत की वृद्धि दर पिछले दस वर्षों में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों का परिणाम है। श्री मोदी ने यह बात गुजरात की राजधानी गांधीनगर में इन्फिनिटी फोरम के दूसरे संस्करण में कही। उन्होंने वित्तीय प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञों से गंभीर मुद्दों का समाधान नए विचारों से करने की अपील की।

———–

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने श्रीमती सोनिया गांधी के र्दीाायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।

———–

केंद्र सरकार ने अगले वर्ष मार्च तक के लिए प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका उद्देश्य घरेलू बाजारों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और कीमतों पर नियंत्रण रखना है। इस संबंध में विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना कल से लागू हो गई है।

अधिसूचना के अनुसार, प्याज की किसी भी खेप का निर्यात तभी किया जा सकेगा, जब इसकी लोडिंग प्रक्रिया अधिसूचना जारी होने से पहले ही शुरू हो गई हो, शिपिंग बिल तैयार किया जा चुका हो, प्याज लोडिंग के लिए जहाज पहले ही बंदरगाह पर आ चुके हों और उनकी रोटेशन संख्या आवंटित हो चुकी हो। ऐसे मामलों में अगले वर्ष 5 जनवरी तक निर्यात किया जा सकेगा।

———–

प्रधानमंत्री ने कहा कि युवा प्रतिभाओं की बदौलत आज भारत वैश्विक क्षमता का केंद्र बन गया है। भारत के यूवा टेलेंट की बदौलत हम सभी बडी कम्पनियों के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेन्टर का बेस बन गए हैं। अगले कुछ वर्षाे में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था और 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा। न्यू फोमस ऑफ केपिटल डिजीटल टेक्नोलॉजी और ऐज फाइनेशियल सर्विसेज इस यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने देश में पिछले 10 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हुई वृद्धि की चर्चा करते हुए कहा कि आज देश में सर्वाधिक विविधतापूर्ण व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। श्री मोदी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की सशक्त प्रतिभाओं और डेटा संरक्षण कानूनों के कारण वित्तीय क्षेत्र की डिजिटल कनेक्टिविटी सुरक्षित है।

———–

श्री मोदी ने नागर विमानन क्षेत्र के बारे में कहा कि अब प्रतिदिन चार लाख यात्री विमान सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं और पिछले दस वर्ष में हवाई अड्डों की संख्या दोगुनी हो गई है।

———–

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि केरल में तिरूअनंतपुरम के बलरामपुरम में, विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का उद्धाटन करते हुए कहा कि सरकार ने सभी के लिए भोजन और मकान सुनिश्चित करने को उच्च प्राथमिकता दी है। श्री मुरलीधरन ने कहा कि इसका उद्देश्य अगले 25 वर्षों में देश को मजबूत और विकसित बनाना है।

———–

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने आंध्रप्रदेश में विजयवाडा के निकट मायलावरम मंडल में रायनापडू गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लिया। इस संबंध में जारी एक वीडियो में वित्तमंत्री ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था से कागज रहित और नकदी रहित अर्थव्यवस्था को बढावा मिल रहा है।

———–

महाराष्ट्र में लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में काफी जोश और उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। आदिवासी गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को शुरू की गई इस यात्रा का उद्देश्य देश के आदिवासी, ग्रामीण और शहरी हिस्सों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में उद्योग संस्था फिक्की के वार्षिक सम्मेलन और 96वीं वार्षिक आम बैठक में कहा कि भारत आज दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत में विकास पर्यावरणीय की कीमत पर नहीं होगा। रक्षा क्षेत्र के बारे में बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सैनिक स्कूल में लड़कियों का प्रवेश शुरू हो गया है और सेना, वायु सेना तथा नौसेना की महिला अधिकारी भी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अग्निवीर के माध्यम से बड़ी संख्या में लड़कियां सशस्त्र सेनाओं में शामिल हो रही हैं।

———–

तेलंगाना में तीसरी विधानसभा का पहला सत्र प्रोटेम स्पीकर एआईएम-आईएम के अकबरूद्दीन ओवैसी की अध्यक्षता में शुरु हुआ। बैठक में, नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली। सत्र शुरू होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने सदस्यता की शपथ ली।

भारतीय जनता पार्टी ने यह कहकर सत्र का बहिष्कार किया कि कांग्रेस ने वरिष्ठ सदस्यों के होने के बावजूद एआईएमआईएम के सदस्य अकबरूद्दीन ओवेसी को जान-बूझकर सदन का प्रो-टेम स्पीकर बनाया है। बाद में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा कि उनकी पार्टी के सदस्य स्पीकर के प्रभार ग्रहण करने के बाद ही शपथ लेंगे। पूर्व मुख्य़मंत्री के. चंद्रशेखर राव सर्जरी होने के कारण सत्र में शामिल नहीं हो सके।

———–

राष्ट्रीय अन्वेषण अधिकरण-एनआईए ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में 24 ठिकानों पर छापेमारी के बाद आईएस-आईएस आंतकी साजिश के सिलसिले में महाराष्ट्र के पुणे से आज 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह मामला प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा और आईएस-आईएस की हिंसक और चरमपंथी विचारधारा की शपथ लेकर आपराधिक साजिश रचने से जुड़ा है। इन आतंकी संगठनों ने अपनी विचारधारा का समर्थन करने वाले युवाओं की भर्ती की थी और भारत में इस्लामिक शासन स्थापित करने के लिए जिहाद करने के उद्देश्य़ से धार्मिक कक्षाएं आयोजित कर रहे थे।

———–

आप सुन रहे थे समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज में शनिवार 09 दिसंबर 2023 का राष्ट्रीय आडियो बुलेटिन। रविवार 10 दिसंब 2023 को एक बार फिर हम ऑडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे। इसके साथ ही साई न्यूज में ज्वलंत विषयों पर लिमटी की लालटेन रोजाना सुबह सात बजे देखना न भूलें। यदि आपको ये ऑडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। अभी आपसे अनुमति लेते हैं, जय हिन्द।

(साई फीचर्स)

 

——–