मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया मंत्रीमण्डल का विस्तार . . .

सबसे अमीर विधायक चेतन कश्यप नहीं लेंगे बतौर विधायक मिलने वाली सुविधाएं . . .
नमस्कार, ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब आप साई न्यूज की समाचार श्रंखला में सोमवार 25 दिसंबर 2023 का प्रादेशिक औडियो बुलेटिन सुनिये।
——–
मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने अपने मंत्रीमण्डल का गठन कर दिया है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रीमण्डल के सदस्यों का परिचय करया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज 28 विधायकों को मंत्री पद की को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के सांदीपनि सभागार में किया गया था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी मौजूद थे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 18 मंत्री, 6 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 4 राज्यमंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में श्री कुंवर विजय शाह, श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री प्रह्लाद सिंह पटेल, श्री राकेश सिंह, श्री करण सिंह वर्मा, श्री उदय प्रताप सिंह, श्रीमती सम्पतिया उइके, श्री तुलसीराम सिलावट, श्री एदल सिंह कंषाना, सुश्री निर्मला भूरिया, श्री गोविन्द सिंह राजपूत, श्री विश्वास सारंग, श्री नारायण सिंह कुशवाह, श्री नागर सिंह चौहान, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री राकेश शुक्ला, श्री चौतन्य काश्यप ष्भैया जीष् और श्री इन्दर सिंह परमार ने शपथ ली।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर, श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, श्री दिलीप जायसवाल, श्री गौतम टेटवाल, श्री लखन पटैल और श्री नारायण सिंह पंवार ने शपथ ली। वहीं, राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में श्री नरेद्र शिवाजी पटेल, श्रीमती प्रतिमा बागरी, श्री अहिरवार दिलीप और श्रीमती राधा सिंह शामिल है।
——–
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की वर्चुअली सहभागिता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर इंदौर में हुए श्मजदूरों के हित-मजदूरों को समर्पितश् कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बटन दबाकर श्रमिकों को हितलाभ वितरण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का अभिवादन किया तथा हुकुमचंद मिल के मजदूरों को वितरित होने वाले हितलाभ का चेक श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों और लिक्विडेटर को सौंपा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ग्रीन बॉन्ड से अर्जित धनराशि से बनने वाले 60 मेगावाट सौर ऊर्जा प्लांट परियोजना का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री डॉ। यादव ने लगभग 429 करोड़ के जन कल्याणकारी विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया तथा 175 दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी वितरित की।
——–
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के नए मंत्रिमंडल गठन के बाद सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्रिमंडल में सभी जिलों, क्षेत्रों, अंचलों और पूरे मध्यप्रदेश का समावेश करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में सभी मंत्री अच्छा परिणाम देंगे, जो मध्यप्रदेश के विकास के लिए बेहतर होगा।
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। विकास के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद श्री जे।पी। नड्डा, सांसद श्री वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के समन्वय से प्रदेश के मंत्रिमंडल का गठन हुआ है।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में सोमवार 25 दिसंबर 2023 का प्रादेशिक औडियो बुलेटिन।
——–
मध्य प्रदेश के सबसे अमीर विधायक चैतन्य कश्यप को मंत्री बनाया गया है। सोमवार को उन्होंने शपथ ली। कश्यप लगातार तीसरी बार रतलाम विधानसभा सीट से विधायक हैं। चैतन्य कश्यप मध्य प्रदेश के टॉप-10 रईस विधायकों में पहले नंबर पर हैं। वे 294 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। प्रदेश के सबसे अमीर बीजेपी विधायक चैतन्य कश्यप 16वीं विधानसभा में रतलाम विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। कश्यप ने वेतन-भत्ता नहीं लेने का ऐलान किया है। चैतन्य ने विधानसभा की कार्यवाही के शुरू होने के पहले सदन को इसकी सूचना भी दे दी थी। अब चैतन्य कश्यप को मोहन सरकार में मंत्री बनाया गया है।
——–
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के पहले प्रदुम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे नतमस्तक होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भोपाल के राजाभोज विमानतल पर हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तोमर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है।
दरअसल, सोमवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। राजभवन में होने वाले इस समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से भोपाल आए थे। कार्यक्रम के कुछ देर पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधिया को लेने उनके तमाम समर्थक विधायक पहुंचे थे। इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया। यह देख सिंधिया ने तुरंत तोमर को अपने हाथों से उठाया और गले लगाया। साथ ही फिर से मंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
——–
आज दुनिया भर में क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाई धर्म मानने वाले ईसा मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में क्रिसमस मनाते हैं। इस अवसर पर प्रदेश में भी क्रिसमस पर गिरजाघारों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। क्रिसमस पर लोग अपने घरों को क्रिसमस ट्री, कागज से बने रोशन स्टार, फूलों की माला से सजाते हैं और आपस में उपहारों काआदान-प्रदान करते हैं। प्रदेश के जबलपुर, नर्मदापुरम, धार, शिवपुरी, खरगोन, बैतूल, छिंदवाड़ा आदि जिलों में भी क्रिसमस धूमधाम से मनाया जा रहा है।
——–
ये समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया है। अब सुन रहे हैं साई न्यूज की समाचार श्रंखला में सोमवार 25 दिसंबर 2023 का प्रादेशिक औडियो बुलेटिन।
——–
आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी की निन्यावीं जयंती है। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सदैव अटल स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्षगेे ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री वाजपेयी का जन्म आज ही के दिन 1924 में मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और वह तीन बार देश के प्रधानमंत्री चुने गये।
——–
छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय बॉडी बिलिं्डग एवं मेन्स फिजिक चौम्पियन विजय श्री ट्रॉफी का आयोजन कल स्थानीय दशहरा मैदान में किया जाएगा।
——–
टीकमगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जंयती पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉक्टर वीरेन्द्र कुमार के मुख्य अतिथ्य में सुशासन दिवस मनाया गया।
——–
छिंदवाड़ा के राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी ने पीजी कॉलेज को भूगोल और राजनीति शास्त्र में पीएचडी के लिए स्टडी सेंटर बनाया है। इन दोनों विषयों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आवेदन 27 दिसंबर तक भरे जा सकते हैं।
——–
सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मझगवां विकासखंड के पडरी और मैहर के बेरमा तथा कन्हवारा गांव के किसानों के समक्ष फसल में ड्रोन से तरल उर्वरक के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया।
——–
खरगोन जिले के मेनगांव थाने के खंडवा रोड पर गुवाडी के पास एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई।
——–
आप सुन रहे थे समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज की समाचार श्रंखला में सोमवार 25 दिसंबर 2023 का प्रादेशिक औडियो बुलेटिन। मंगलवार 26 दिसंबर 2023 को एक बार फिर हम औडियो बुलेटिन लेकर हाजिर होंगे। इसके साथ ही साई न्यूज में ज्वलंत विषयों पर लिमटी की लालटेन रोजाना सुबह सात बजे देखना न भूलें। यदि आपको ये ऑडियो बुलेटिन पसंद आ रहे हों तो आप इन्हें लाईक, शेयर और सब्सक्राईब जरूर करें। अभी आपसे अनुमति लेते हैं, जय हिन्द।
(साई फीचर्स)

——–