क्रीड़ा परिसर कुरई में प्रवेश के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी द्वारा जानकारी दी गई कि सत्र 2024-25 में सिवनी जिले के विकासखण्ड कुरई में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित शासकीय जनजातीय बालक क्रीडा परिसर कुरई में प्रवेश चयन प्रक्रिया हेतु 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

छात्रों के नवीन चयन प्रवेश प्रक्रिया 15 जून 2024 से 25 जून 2024 तक छात्रों का टेस्ट के आधार पर हॉकी, फुटबॉल एवं एथेलेटिक्स खेलों में निम्नानुसार शर्तों के अधीन ली जाऐगी। नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सिवनी एवं अधीक्षक शास. बालक क्रीड़ा परिसर कुरई से प्राप्त  किए जा सकते हैं।

शर्ते:- सत्र 2024-25 में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जावेगी। छात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिये। जिले एवं क्षेत्र का कोई बंधन नहीं है। 3. खेल परिसर में जनजातीय संवर्ग के छात्र/छात्राओं की आयु वर्ग 11 से 14 वर्ष मिनी, 14 से 16 वर्ष जूनियर एवं 16 से 18 वर्ष सीनियर में प्रवेश दिया जावेगा। परीक्षा में चयन हेतु निर्धारित टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में प्रवेश के समय कक्षा 5वीं, 6वीं एवं 7वीं की मूल अंक सूची, प्रोफाईल पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि की मूल प्रति एवं पासपोर्ट साईज की दो फोटो प्रस्तुत करना अनिवार्य है।